-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Maha Kumbh Mela 2025 A Wonderful Confluence Of Devotion And Technology Know How It Will Be Special
महाकुंभ मेला 2025: भक्ति और टेक्नोलॉजी का अद्भुत संगम, जानें कैसे होगा खास
- Written By: सिमरन सिंह
आधुनिक टेक्नोलॉजी का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए टेक्नोलॉजी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

Maha Kumbh में AI का होगा इस्तेमाल। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: प्रयागराज में आयोजित होने वाला महाकुंभ मेला 2025 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस मेले में भक्ति और आध्यात्मिकता के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए टेक्नोलॉजी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
AI और टेक्नोलॉजी की अद्वितीय भूमिका
45 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में AI-इनेबल कैमरा, RFID रिस्टबैंड, ड्रोन सर्विलांस, और मोबाइल ऐप ट्रैकिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल होगा। ये तकनीकें भीड़ प्रबंधन से लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा तक हर पहलू पर निगरानी रखेंगी।
वर्चुअल रियलिटी और ड्रोन शो
श्रद्धालु वर्चुअल रियलिटी स्टॉल के जरिए गंगा आरती और अन्य कार्यक्रमों का अनुभव ले सकेंगे। इसके अलावा, 2000 ड्रोन्स की मदद से रात में भव्य ड्रोन शो का आयोजन होगा, जो प्रयागराज के आध्यात्मिक महत्व को उजागर करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
शुरू हुई मोनालिसा की फिल्म, इटावा के सुमेर सिंह किला में चल रही शूटिंग
अब क्या कर रही हैं मोनालिसा? महाकुंभ की वायरल गर्ल को पहचानना भी मुश्किल
Movie On Maha Kumbh: महाकुंभ पर बनी फिल्म महासंगम, अभिषेक बनर्जी और शहाना गोस्वामी, जानें क्या है कहानी
विदेशी पत्नी के साथ महाकुंभ में आस्था की डुबकी, धर्म के नाम पर पवन कल्याण ने दिया खास संदेश
अंडरवॉटर ड्रोन और चैटबॉट की सुविधा
मेले में अंडरवॉटर ड्रोन्स का इस्तेमाल पानी के अंदर निगरानी के लिए किया जाएगा। साथ ही, उत्तर प्रदेश सरकार ने AI-पावर्ड चैटबॉट ‘Kumbh Sah’Ai’yak’ लॉन्च किया है, जो 11 भाषाओं में श्रद्धालुओं को सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराएगा। इसे वॉट्सऐप पर 8887847135 नंबर पर “नमस्ते” लिखकर या वेबसाइट https://chatbot.kumbh.up.gov.in के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।
साइबर सुरक्षा और सुविधाएं
इस मेले में लगभग 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, इसलिए साइबर सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया है। मेले में एक साइबर पुलिस स्टेशन, 56 साइबर एक्सपर्ट्स, और 40 वैरियेबल मैसेजिंग डिस्प्ले लगाए गए हैं। इसके अलावा, लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर, हाई-टेक टॉयलेट्स, और फूड कोर्ट्स जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ठहरने और यात्रा की व्यवस्था
महाकुंभ ग्राम में ठहरने के लिए IRCTC, Make My Trip, और Go IBIBO जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए बुकिंग की जा सकती है।
Maha kumbh mela 2025 a wonderful confluence of devotion and technology know how it will be special
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
Jul 11, 2026 | 05:15 PMनितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
Jul 11, 2026 | 05:11 PMठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
Jul 11, 2026 | 05:11 PMपश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 05:08 PMसंभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
Jul 11, 2026 | 05:05 PMकारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Jul 11, 2026 | 05:04 PMतिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














