- Hindi News »
- Entertainment »
- Abhishek Banerjee Shahana Goswami Film Mahasangam Based On Maha Kumbh 2025
Movie On Maha Kumbh: महाकुंभ पर बनी फिल्म महासंगम, अभिषेक बनर्जी और शहाना गोस्वामी, जानें क्या है कहानी
- Written By: अनिल सिंह
Abhishek Banerjee Mahasangam: अभिषेक बनर्जी और शहाना गोस्वामी महासंगम नाम की फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का ऐलान वर्चुअल भारत प्रोडक्शन हाउस की तरफ से किया गया है। यह फिल्म महाकुंभ पर आधारित होगी।

महाकुंभ 2025 पर आधारित है फिल्म महासंगम, अभिषेक बनर्जी और शहाना गोस्वामी आएंगे नजर
Mahasangam Based On Maha Kumbh: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 का समापन हो गया है। महाकुंभ पर अब एक फिल्म बन रही है। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी नजर आने वाले हैं। उनके साथ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी फिल्म संतोष में नजर आई एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी भी नजर आएंगी। इस फिल्म में इन दोनों के साथ नीरज काबी भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म को भारत बाला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान तैयार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और वह फिल्म की कहानी जानना चाह रहे हैं।
प्रोडक्शन हाउस की तरफ से फिल्म के नाम का ऐलान किया गया है, जबकि फिल्म की कहानी के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। बस इतना पता है कि यह फिल्म महाकुंभ पर आधारित होगी। शहाना गोस्वामी की बात करें तो वह अब तक मसाला फिल्मों से हटकर फिल्मों में काम करते हुए नजर आई हैं। उनकी फिल्म संतोष ने ऑस्कर में नॉमिनेशन भी हासिल किया था। वहीं वो कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो और मनोज बाजपेयी के साथ डिस्पैच जैसे प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी है।
ये भी पढ़ें- औरत के लिए घोंट दिया दोस्ती का गला! राजामौली पर सुसाइड नोट में गंभीर आरोप
सम्बंधित ख़बरें
हर्षा रिछारिया ने साधु-संतों पर साधा निशाना! ‘गद्दी पर बैठे कुछ लोग नहीं चाहते कि मैं आगे बढ़ूं’
1 साल से आ रहा है सुसाइड का ख्याल, चरित्र हनन पर साध्वी हर्षा रिछारिया का छलका दर्द
शुरू हुई मोनालिसा की फिल्म, इटावा के सुमेर सिंह किला में चल रही शूटिंग
अब क्या कर रही हैं मोनालिसा? महाकुंभ की वायरल गर्ल को पहचानना भी मुश्किल
ये भी पढ़ें- Akshay Kumar: शिव मेरे पिता तो गले लगाने में गलत क्या, महाकाल चलो विवाद पर बोले अक्षय कुमार
अभिषेक बनर्जी कुछ दिनों पहले महाकुंभ में शूटिंग करते हुए नजर आए थे। अब उस फिल्म के नाम का ऐलान हो गया है। फिल्म का नाम महासंगम है और जल्दी यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। शहाना गोस्वामी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें अभिषेक बनर्जी सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। तो वही नीरज काबी पंडित के रूप में गंगा पूजा कर रहे हैं। शहाना गोस्वामी दोनों को देख रही है। दृश्य प्रयागराज का है। पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के ढेर सारे कॉमेंट्स आए हैं। लोगों ने फिल्म देखने के लिए अपनी बेताबी जाहिर की है।
Abhishek banerjee shahana goswami film mahasangam based on maha kumbh 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMखिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














