अब क्या कर रही हैं मोनालिसा? महाकुंभ की वायरल गर्ल को पहचानना भी मुश्किल

महाकुंभ 2025 में वायरल हुई मोनालिसा अब लग्जरी लाइफ जी रही हैं। नए लुक में उन्हें पहचान भी मुश्किल हो रहा है। वह कई विज्ञापनों के लिया काम कर रही है। मोनालिसा के नए लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को पहचानना भी मुश्किल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को पहचानना भी मुश्किल
Published on: 
Updated on: 

महाकुंभ 2025 से सुर्खियों में आई मोनालिसा अब सेलिब्रिटी बन गई हैं। डायमंड ज्वेलरी ब्रांड के लिए किया गया उनका फोटो शूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मोनालिसा भोसले जल्दी फिल्मों में भी नजर आएंगी। वह म्यूजिक वीडियो में भी काम कर रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह फिल्मों में काम करना चाहती है और अपने गांव में स्कूल बनवाना चाहती है ताकि बंजारों के बच्चे भी शिक्षा हासिल कर सके।

सोशल मीडिया पर मोनालिसा का नया लुक देखकर हर कोई हैरान है, जिन्होंने मोनालिसा को महाकुंभ के दौरान देखा था वह अब उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं। मोनालिसा का लुक पूरी तरह से बदल गया है। यह कहा जा सकता है कि उनकी पूरी जिंदगी बदल गई है। महाकुंभ ने उन्हें जमीन से आसमान पर पहुंचा दिया है। हाल ही में वह एक डायमंड ज्वेलरी के ब्रांड के विज्ञापन में नजर आई, जिसमें उनका लुक पूरा बदला हुआ नजर आ रहा था। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस अब उनके नए लुक की तारीफ कर रहे हैं।

मोनालिसा के काम की अगर बात करें तो वह कई तरह के विज्ञापनों में फिलहाल कम कर रही हैं। खबर के मुताबिक उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो साइन किए हैं और जल्द ही वह बॉलीवुड की फिल्म में डेब्यू करते हुए भी नजर आएंगी। इन सभी के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह शोहरत के साथ-साथ बंजारा समाज के लिए भी योगदान करना चाहती हैं।

मोनालिसा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्मों में काम करने की उनकी इच्छा है, लेकिन वह अपने गांव यानी महेश्वर में स्कूल भी बनवाना चाहती हैं, ताकि बंजारा समाज के बच्चे शिक्षा हासिल कर सकें। उनके इस बयान की काफी तारीफ की जा रही है और कहा यह जा रहा है कि उनकी सोच बहुत अच्छी है वह सामाजिक विकास के बारे में सोच रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com