mAadhaar App होने वाला है बंद, UIDAI का बड़ा ऐलान, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
Aadhaar App Download: mAadhaar ऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर आ गई है। UIDAI ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि मौजूदा mAadhaar App जल्द बंद हो जाएगा। तो नए ऐप को डाउनलोड करें।
- Written By: सिमरन सिंह
Aadhaar Card (Source. Google)
UIDAI Update: mAadhaar App इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर आ गई है। बता दें कि Unique Identification Authority of India यानी UIDAI ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि मौजूदा mAadhaar App जल्द बंद हो जाएगा। ऐसे में सभी यूजर्स को बताया गया है कि यह ऐ अब कछ समय में आपके फोन में काम करना बंद कर देंगा। जिसके बाद से अब Aadhaar वाली डिजिटल सेवाएं यूजर्स को नया Aadhaar App पर मिलेगी। जिसको आ Google Play Store और Apple App Store दोनों से डाउनलोड कर सकते है। UIDAI ने अपने नए ऐप को लेकर दावा किया है कि यह नया ऐप पहले से ज्यादा सुरक्षित, तेज और स्मार्ट अनुभव यूजर्स को देने वाला है।
UIDAI ने क्यों बंद किया पुराना mAadhaar App?
बता दें कि UIDAI ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि नया Aadhaar App आधुनिक फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी के साथ तैयार हुआ है। ऐसे में पुराने ऐप की तुलना में इसमें यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल और सुरक्षित पहचान सत्यापन की सुविधा दी जा रही है। इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि यह नया ऐप 13 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे देशभर के लोगों के लिए इसका इस्तेमाल आसान हो जाएगा। वहीं नए ऐप को लाने से सरकार का फोकस डिजिटल पहचान को ज्यादा सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाने पर है।
नए Aadhaar App में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
अगर आने नया Aadhaar App अपने फोन में डाउनलोड कर लिया है तो इसके फीचर्स के बारे में जान ले। इस नए ऐप में QR बेस्ड आधार शेयरिंग और ऑफलाइन आइडेंटिटी वेरिफिकेशन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा Selective Share फीचर के जरिए यूजर्स बिना आधार नंबर बताए भी अपनी पहचान शेयर कर पाएगे। वहीं नए ऐप के फीचर में यूजर यह तय कर सकता है कि सामने वाले के साथ कौन-सी जानकारी शेयर करनी है। जिसमें उनकी फोटो, नाम, उम्र, जेंडर, मोबाइल नंबर, पता और आधार स्टेटस जैसी डिटेल्स शामिल हैं। आखिर में बता दें कि इस ऐप में Biometric Locking Controls भी दिए गए हैं। जो आपके फिंगरप्रिंट, फेस और आइरिस डेटा को लॉक कर सकते हैं ताकि कोई उसका गलत इस्तेमाल न कर सके। लेकिन जान ले की जरूरत पड़ने पर लॉक ऐप के जरिए हटाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Amazon Sale खत्म होने से पहले खरीद लें ये चीजें, AC से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक पर भारी छूट
7500mAh बैटरी वाला Redmi Turbo 5 करेगा धमाका, मिलेगी iPhone जैसी डिजाइन और 100W चार्जिंग
Google का बड़ा बदलाव, अब बिना मोबाइल नंबर नहीं मिलेगा पूरा 15GB स्टोरेज, यूजर्स में मची हलचल
Ambrane ने लॉन्च की भारत की पहली Type-C AAA बैटरी, 10 मिनट चार्ज में होगी तैयार
ये भी पढ़े: Amazon Sale खत्म होने से पहले खरीद लें ये चीजें, AC से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक पर भारी छूट
पुराने यूजर्स को करना होगा ये काम
वहीं जिन यूजर्स के पास अभी तक UIDAI ऐप था उनके मन में यह सवाल जरूर आ रहा है कि क्या पुराना डेटा नए ऐप में ऑटोमैटिक ट्रांसफर होगा। जिसकी जानकारी अभी तक mAadhaar App की तरफ से साफ नहीं हुई है। जिस कारण से यूजर्स को नया ऐप डाउनलोड करने के बाद अपनी प्रोफाइल दोबारा मैन्युअली सेटअप करनी पड़ सकती है। वहीं देश का नागरिक होने के नाते और अपनी डिजिटल जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए ऐप डाउनलोड करें।
