Reliance AGM 2025: जियो ने पेश किया वॉयस-इनेबल्ड सर्च असिस्टेंट RIYA, कैसे करेगा काम?
Reliance Industries Limited 48वीं वार्षिक AGM में जियो ने एक साथ कई नई और इनोवेटिव तकनीकों का अनावरण किया। जिसमें वॉयस-इनेबल्ड सर्च असिस्टेंट RIYA को शामिल किया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Reliance AGM 2025 में क्या है खास। (सौ. AI)
Reliance Industries Limited (RIL) की 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में जियो ने एक साथ कई नई और इनोवेटिव तकनीकों का अनावरण किया। इस बार का मुख्य आकर्षण रहा वॉयस-इनेबल्ड सर्च असिस्टेंट RIYA, जिसे जियो फ्रेम्स और पीसी के साथ पेश किया गया। इसके अलावा कंपनी ने वॉयस प्रिंट फीचर भी लॉन्च किया, जिसने मनोरंजन प्रेमियों का ध्यान खींच लिया।
RIYA: वॉयस कमांड से होगा आसान सर्च
जियो का नया वॉयस-इनेबल्ड असिस्टेंट RIYA अब कंटेंट सर्च को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना देगा। यूज़र्स केवल अपनी वॉयस कमांड से सर्च कर पाएंगे।
कंपनी का दावा है कि यह टूल बेहद तेज और सरल तरीके से परिणाम दिखाता है। इसका मकसद है यूज़र्स को स्मूद और समय बचाने वाला डिजिटल अनुभव देना।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
Jio का नया AI असिस्टेंट मचाएगा धूम, राशन से लेकर मनोरंजन तक सब करेगा मैनेज, नए युग की हुई शुरूआत
वॉयस प्रिंट फीचर: अपनी भाषा में कंटेंट देखने का अनुभव
AGM में पेश किया गया दूसरा बड़ा अपडेट है वॉयस प्रिंट फीचर, जो खासतौर पर खेल और मनोरंजन प्रेमियों के लिए डिजाइन किया गया है।
इस फीचर की मदद से यूज़र्स अब अपनी पसंदीदा भारतीय भाषा में कंटेंट का आनंद ले सकेंगे। JioHotstar ऐप पर इसका इस्तेमाल करके लोग क्रिकेट, फिल्मों और अन्य मनोरंजन कार्यक्रमों को अपनी मातृभाषा में असली आवाज़ और परफेक्ट लिप-सिंक के साथ देख पाएंगे।
क्यों है यह फीचर खास?
भारत की भाषाई विविधता को देखते हुए जियो ने इसे विशेष रूप से तैयार किया है।
- वॉयस प्रिंट से कंटेंट और भी स्थानीय और व्यक्तिगत महसूस होगा।
- चाहे कोई रोमांचक क्रिकेट मैच हो या ब्लॉकबस्टर फिल्म, यूज़र्स उसे अपनी भाषा में अनुभव कर पाएंगे।
- यह तकनीक डिजिटल मनोरंजन को और अधिक रियल, इंटरेक्टिव और यूज़र-फ्रेंडली बना देगी।
ये भी पढ़े: Realme ने दिखाए धांसू कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन, 15,000mAh बैटरी और बिल्ट-इन फैन से लैस
भारतीय दर्शकों के लिए बड़ा कदम
जियो का यह इनोवेशन भारत में भाषाई विविधता रखने वाले करोड़ों दर्शकों तक पहुंचने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कंपनी का उद्देश्य है कि हर भाषा बोलने वाले यूज़र को समान टेक्नोलॉजी और मनोरंजन का अनुभव मिल सके। जियो का मानना है कि यह फीचर डिजिटल इंडिया के विज़न को और मजबूत करेगा और आने वाले समय में टेक्नोलॉजी व मनोरंजन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगा।
