- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Agm Four Days Meeting Will Start From Thursday
ICC मीटिंग में टेस्ट और टी20 क्रिकेट पर होगी चर्चा, AGM में लिए जाएंगे कई फैसले
आईसीसी की सालाना बैठक में टेस्ट क्रिकेट को दो लीगों में बांटने, टी20 वर्ल्ड कप में टीम बढ़ाने और नए सदस्य देशों को शामिल करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह (फोटो-सोशल मीडिया)
सिंगापुर: आईसीसी की एजीएम मीटिंग गुरुवार से शुरू होगी। यह चार दिवसीय वार्षिक आम बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। जिसमें दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली, टी20 विश्व कप का विस्तार और नए सदस्यों को स्वीकृति देने जैसे विषयों पर और क्रिकेट को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी। वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का नया चक्र शुरू हो चुका है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का नया चक्र (2025-27) का आगाज जून में हो गया है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट प्रारूप को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। चर्चा इस बात पर हो रही है कि टेस्ट क्रिकेट को अब दो स्तरों में बांटा जाए। जिसमें एक शीर्ष लीग और एक निचली लीग हो। इस संभावित प्रणाली में धन का पुनर्वितरण, पदोन्नति और रैलीगेशन) जैसे प्रावधान शामिल हो सकते हैं। यानी निचली लीग की टीमों को अच्छा प्रदर्शन करने पर ऊपर लाया जा सकता है, जबकि शीर्ष लीग की कमजोर टीमों को नीचे भेजा जा सकता है।
WTC के इस चक्र में नहीं होगा बदलाव
हालांकि क्रिकेट बोर्डों के बीच आम सहमति है कि फिलहाल चल रहे WTC चक्र (2025-27) में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन यह नई व्यवस्था वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल के बाद लागू किया जा सकता है। आईसीसी चेयरमैन जय शाह और नवनियुक्त सीईओ संजोग गुप्ता की अध्यक्षता में होनी वाली एजीएम में इस पद्धति पर गंभीरता से विचार होगा क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) इसके प्रमुख समर्थक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?
ICC Rankings: बिना मैदान पर उतरे ही चमक गई शुभमन गिल की किस्मत, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त नुकसान
वो नेता जो क्रिकेट में बनाना चाहता था अपनी पहचान, पिता की एक सलाह पर बदला करियर, बन गए राजनीति के सुल्तान
टी20 वर्ल्ड कप में 24 टीमों की संभावना
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में और चार नई टीमों को शामिल करने पर विचार कर रही है, जिससे टीमों की संख्या बढ़कर 24 हो सकती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला 2026 से पहले नहीं लिया जाएगा। फिलहाल 20 टीमें इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं। इटली की क्वालिफिकेशन को क्रिकेट के विस्तार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। वहीं 50 ओवर के वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ICC का मानना है कि मौजूदा फॉर्मेट फिलहाल संतुलित है।
जय शाह की अगुवाई में अहम फैसले संभव
ICC चेयरमैन जय शाह और नए CEO संजोग गुप्ता की अगुवाई में यह एजीएम हो रही है। जय शाह के नेतृत्व में आईसीसी क्रिकेट को ओलंपिक जैसे वैश्विक मंचों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने हाल ही में फीफा और ओलंपिक के शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात की है। वहीं आईसीसी में जांबिया की एसोसिएट सदस्य के रूप में वापसी हो सकती है। जबकि पूर्वी तिमोर पहली बार ICC का सदस्य बनने के करीब है।
यह भी पढ़ें: जो रूट के सिर सजा नंबर-1 का ताज, ICC रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को हुआ नुकसान
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जांच रिपोर्ट का इंतजार
2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में खर्चों में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इस मामले की जांच रिपोर्ट AGM में पेश हो सकती है। माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते पूर्व CEO ज्योफ एलार्डिस ने इस्तीफा दिया था। (भाषा इनपुट के साथ)
Icc agm four days meeting will start from thursday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone जैसा लुक, 5000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स, 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ itel A100 Pro
May 20, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














