Realme ने दिखाए धांसू कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन, 15,000mAh बैटरी और बिल्ट-इन फैन से लैस

Realme Built-in Fan Smartphone: Realme ने चीन में 828 Fan Festival के दौरान दो अनोखे कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया है। एक स्मार्टफोन विशाल 15,000mAh बैटरी के साथ आ रहा है।
Realme ने दिखाए धांसू कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन, 15,000mAh बैटरी और बिल्ट-इन फैन से लैस
Realme का नया शानदार फोन। (सौ. X)
Updated on

Realme 828 Fan Festival: Realme ने चीन में आयोजित अपने 828 Fan Festival के दौरान दो अनोखे कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया। इनमें से एक स्मार्टफोन विशाल 15,000mAh बैटरी के साथ आता है, जबकि दूसरा बिल्ट-इन कूलिंग फैन से लैस है। दोनों ही कॉन्सेप्ट डिवाइस कंपनी के रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) की बड़ी उपलब्धि माने जा रहे हैं।

15,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

लाइवस्ट्रीम के दौरान पेश किए गए इस कॉन्सेप्ट फोन को कंपनी ने “पोर्टेबल पावर स्टेशन” बताया। इसमें लगी बैटरी से आप अन्य स्मार्टफोन्स और वियरेबल्स को भी चार्ज कर सकते हैं।

रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu ने कहा, "यूज़र्स एक बार चार्ज करने पर 25 फिल्में लगातार देख सकते हैं।" कंपनी के दावे के मुताबिक, यह फोन एक चार्ज में 50 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 30 घंटे गेमिंग, 18 घंटे वीडियो रिकॉर्डिंग, 5 दिन तक का नॉर्मल यूज़ और 3 महीने का स्टैंडबाय टाइम फ्लाइट मोड में देने में सक्षम है।

स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आई झलकियों में फोन को Android 15 आधारित Realme UI 6.0 पर चलते हुए देखा गया। इसमें कथित तौर पर MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 12GB RAM (वर्चुअल रूप से 12GB और बढ़ाई जा सकती है) और 256GB स्टोरेज दिया गया है।

फोन का मॉडल नंबर PKP110 बताया जा रहा है। इसमें 6.7-इंच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सिल्वर कलर वेरिएंट में पेश किए गए इस कॉन्सेप्ट फोन के बैक पैनल पर “15,000mAh” ब्रांडिंग भी नज़र आती है।

Realme Chill Phone: बिल्ट-इन AC वाला स्मार्टफोन

फेस्टिवल में पेश किया गया दूसरा स्मार्टफोन है Realme Chill Phone, जिसमें खास तौर पर बिल्ट-इन फैन मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम फोन का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है।

रियलमी वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि यह फोन

"एक तरह से आपके हाथ में मौजूद मिनी-एसी है।" टीज़र वीडियो में फोन के लेफ्ट फ्रेम पर एयर वेंट ग्रिल भी दिखाई गई। डिजाइन की बात करें तो यह फोन Realme GT 7T जैसा कैमरा यूनिट लिए हुए है। इसे ब्लू कलर शेड में प्रदर्शित किया गया, जो आईसीसेंस ब्लू से ज्यादा डार्क है।

अभी सिर्फ कॉन्सेप्ट मॉडल्स

ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों स्मार्टफोन अभी सिर्फ कॉन्सेप्ट मॉडल्स हैं। कंपनी ने अभी तक इनकी मार्केट लॉन्चिंग या उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com