-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Jio Introduced Two New Plans Now Netflix Subscription On Prepaid Plan
जियो ने पेश किए दो नए प्लान, अब प्रीपेड प्लान पर नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध
- Written By: साक्षी सिंह

JIO -Netflix prepaid plan
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance JIO) ने दो नए प्लान्स पेश किए हैं, जो कि नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ है। इस प्लान को जियो-नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान (JIO-Netflix prepaid plan) का नाम दिया गया है। इनकी कीमत 1,099 रुपये और 1,499 रुपये है। 1099 रुपये की कीमत वाले प्लान के साथ ग्राहकों को पर डे यानी हर दिन 2 जीबी डाटा दिया जाएगा। वहीं, 1,499 रुपये वाले प्लान में हर दिन 3 जीबी डाटा दिया जाएगा। दोनों प्लान्स की वैलिडिटी 84 दिन की है। हालाकि, चुनिंदा जियो पोस्टपेड और जियो फाइबर प्लान पर नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन पहले से ही उपलब्ध है। लेकिन यह पहली बार है जब प्रीपेड प्लान पर नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन (Netflix subscription) उपलब्ध कराया गया है।
दुनिया में पहली बार नेटफ्लिक्स बंडल टेल्को प्रीपेड प्लान के साथ लॉन्च
दुनिया में पहली बार नेटफ्लिक्स को बंडल टेल्को प्रीपेड प्लान के साथ लॉन्च किया गया है। इस लॉन्च के साथ ही जियो के 40 करोड़ से ज्यादा प्रीपेड ग्राहकों को नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाले प्लान चुनने का विकल्प मिल जाएगा। नेटफ्लिक्स (Netflix) के साथ सभी लोकप्रिय टीवी शोज या मूवीज देखी जा सकती हैं। दोनों ही प्लान्स को जियो के अन्य प्लान्स की तरह ऑनलाइन या ऑफलाइन रिचार्ज के जरिए लिया जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
फराह खान की बात पहले लगी बुरी, बाद में समझ आया मकसद, ‘लॉकअप 2’ से बाहर होकर माधुरी ग्रोवर ने सुनाया अनुभव
Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
सुपरस्टार प्रभास की लगी लॉटरी, रिलीज से पहले ही फिल्म ने छापे 240 करोड़ रुपये
क्या आकांक्षा चामोला के बाद शो में होगी गौरव खन्ना की एंट्री?, लॉकअप 2 में लग सकता है पति और पत्नी का तड़का
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JIO Platforms Limited) के सीईओ किरण थॉमस (Kiran Thomas) ने कहा कि हम अपने ग्राहकों के लिए विश्व स्तरीय सर्विसेज लॉन्च करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे प्रीपेड प्लान के साथ नेटफ्लिक्स को पेश करना हमारे संकल्प की तरफ एक बड़ा कदम है।
ग्राहक नेटफ्लिक्स ऐप (Netflix app) को कई डिवाइस पर डाउनलोड कर सकते हैं और एक ही लॉग इन क्रिडेंशियल के साथ इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि एक बार में केवल एक ही डिवाइस पर इसे देखा जा सकेगा। बता दें कि 1499 रुपये वाले प्लान में नेटवफ्लिक्स को टीवी या लैपटॉप जैसी किसी बड़ी स्क्रीन पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा।
Jio introduced two new plans now netflix subscription on prepaid plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
Jul 18, 2026 | 12:14 AMAaj Ka Rashifal: सिंह, मकर और मीन समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शनिवार, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Jul 18, 2026 | 12:05 AMसागर: खाद संकट से लेकर नशे तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार
Jul 17, 2026 | 11:18 PMसुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
Jul 17, 2026 | 11:18 PMछत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
Jul 17, 2026 | 11:10 PMथाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM70 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी पर ED का महा-एक्शन! इंदौर और मंदसौर में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Jul 17, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM














