क्या आकांक्षा चामोला के बाद शो में होगी गौरव खन्ना की एंट्री?, लॉकअप 2 में लग सकता है पति और पत्नी का तड़का

Lock Upp 2 Gaurav Khanna: 'लॉक अप 2' में आकांक्षा चामोला के तलाक के खुलासे के बाद अब गौरव खन्ना की संभावित एंट्री की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Lock Upp 2 Gaurav Khanna Entry News
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Lock Upp 2 Gaurav Khanna Entry News: नेटफ्लिक्स के सबसे चर्चित शो लॉकअप के फैंस को जल्द ही जोरदार झटका लग सकता है। इस शो ने कॉन्ट्रोवर्सी के मामले में बिग बॉस को भी पछाड़ दिया है।

लॉकअप 2 के प्रीमियर एपिसोड में ही कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने अपने पति और टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना के तलाक होने की खबर को सबके सामने बताया है। इस खबर के सामने आते ही अफरा-तफरी मच गई, लोग इन दोनों के बारे में जानने के लिए ज्यादा उत्सुक है कि क्या ये खबर सच है या सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट?

गौरव खन्ना की एंट्री की खबर

इसी बीच लॉकअप 2 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉकअप 2 में जल्द ही गौरव खन्ना की एंट्री हो सकती है। सोशल मीडिया पर ये भी दावा किया जा रहा है कि लॉकअप 2 के मेकर्स ने इस शो के लिए गौरव खन्ना को अप्रोच किया है। अगर ये बात सच साबित होती है, तो जल्द ही लॉकअप 2 में पति और पत्नी का तड़का देखने को मिल सकता है।

कैसा होगा लॉकअप 2 का सीन

आकांक्षा चमोला के कंफेशन के बाद सभी को ये पता चल गया था कि गौरव खन्ना और आकांक्षा के बीच सब नॉर्मल नहीं है। जिसके बाद गौरव और आकांक्षा के बीच का विवाद पूरी दुनिया के सामने आ सकता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ये भी कहा जा रहा है कि गौरव को लॉकअप 2 की जगह कुणाल खेमू के शो एलायंस के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि टीआरपी के मामले में लॉकअप 2 ने एलायंस को पछाड़ दिया है।

आकांक्षा को सपोर्ट कर रहे है गौरव

आकांक्षा के तलाक की खबरों को पब्लिकली कंफेस करने के बाद जनता के लिए इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि गौरव खन्ना कुछ ऐसा कर सकते हैं। मीडिया के सामने आते ही गौरव खन्ना आकांक्षा को फुल सपोर्ट करते हुए नजर आए थे। उन्होंने सरेआम ये कहा था कि आकांक्षा आज भी उनकी पत्नी है वो आज भी उन्हें प्यार करते हैं। साथ ही गौरव ने ये भी कहा था कि वे चाहते है कि आकांक्षा ये शो जीते और वो ये शो की विनर जरूर बनेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com