- Hindi News »
- Technology »
- Jio Disabled The 149 Rupees And 179 Rupees Prepaid Plan
जियो ने अपने ग्राहकों को दिया नया झटका, बंद हो गए प्रीपेड वाले ये 2 रिचार्ज
रिलायंस जियो ने जुलाई महीने की शुरुआत से ही अपने मोबाइल प्लान की बढ़ती हुई कीमतों को लागू किया था। कुछ रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि जियो ने अपने सबसे सस्ते 149 व 179 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

रिलायंस जियो प्रीपेड प्लान ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद देश की तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियों रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने मोबाइल टैरिफ को बढ़ा दिया है। जुलाई के शुरुआती महीने में ही ये बढ़ी हुई कीमतें लागू की जा चुकीं थीं। इसी दौरान जियो ने अपने दो प्रीपेड वाले रिचार्ज बंद कर दिए हैं।
रिलायंस कंपनी ने अपने जियो के 149 व 179 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बरकरार रख कर ग्राहकों को थोड़ी बहुत राहत दी थी, लेकिन इस प्लान की वैलिडिटी को भी कम कर दिया गया था। अब एक रिपोर्ट के हवाले से ये खबर सामने आ रही है कि जियो ने बड़ी चालाकी से इन दोनों रिचार्ज प्लान को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
सिम को एक्टिवेट रखना और भी महंगा
एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि, रिलायंस कंपनी ने अपने जियो के प्लेटफॉर्म से 149 रुपये और 179 रुपये वाले रिचार्ज ऑप्शन को हटा दिया है। जिससे साफ पता चलता है कि अब जियो की सिम को एक्टिवेट रखना और भी महंगा हो गया है। हालांकि जियो के यूजर्स को एक लाभ मिलता है कि जब ग्राहक ने एक्टिव सर्विस वैलिडिटी प्लान के साथ सिम को रिचार्ज नहीं भी किया हो, तो यूजर्स के नंबर पर इनकमिंग तब भी काम करती है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra SSC Result: 179 छात्रों को मिले परफेक्ट 100%, कोंकण ने फिर मारी बाजी; जानें अपने शहर का हाल
छतरपुर में सनसनी: बंद पड़ी पुलिस चौकी के अंदर फंदे से लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव
फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में 91 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन
बंगाल में अब चलेगा BJP का ‘चरैवेति चरैवेति’ मंत्र, CM चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बताया रोडमैप
कम रिचार्ज करवाने वाले ग्राहकों को झटका
रिलायंस जियो के इस फैसले से उन ग्राहकों को धक्का जरुर लगेगा, जो अपने फोन में सस्ता प्रीपेड प्लान डलवाना चाहते थे। इस फैसले के बाद उन्हें कॉलिंग के लिए ज्यादा रुपयों का भुगतान करना होगा। अब जियो यूजर्स के लिए सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 189 रुपये का होगा। इस प्लान की वैलिडिटी केवल 28 दिनों की होगी। इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी मोबाइल डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 एसएमएस और जियो ऐप्सग का सब्सूक्रि प्शजन मिल सकता है।
प्रीपेड प्लान के बढ़े रेट
मोबाइल टैरिफ बढ़ने से पहले इसी प्लान की कीमत 155 रुपये हुआ करती थी, जो 3 जुलाई से बढ़कर 189 रुपये की हो गई है। इस पर जियो ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा है कि यहीं सुविधाओं वाला प्लान एयरटेल और वीआई के ग्राहकों को 199 रुपये में मिल रहा है। जियो का 209 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब आपको 249 रुपये में मिलेगा, इस प्लान की वैलिडिटी केवल 28 दिनों की होगी। साथ ही जियो के 239 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत अब 299 रुपये हो चुकी है। साथ ही जियो के 239 रुपये वाले जियो प्लान की कीमत अब 299 रुपये हो सकती है, जिसकी वैलिडिटी केवल 28 दिनों तक ही होगी। जियो ने अपने अन्य प्रीपेड प्लान के रेट में भी कई अहम बदलाव किए है।
Jio disabled the 149 rupees and 179 rupees prepaid plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra SSC Result: 179 छात्रों को मिले परफेक्ट 100%, कोंकण ने फिर मारी बाजी; जानें अपने शहर का हाल
May 08, 2026 | 06:14 PMछतरपुर में सनसनी: बंद पड़ी पुलिस चौकी के अंदर फंदे से लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव
May 08, 2026 | 06:13 PMफॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में 91 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन
May 08, 2026 | 06:12 PMबंगाल में अब चलेगा BJP का ‘चरैवेति चरैवेति’ मंत्र, CM चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बताया रोडमैप
May 08, 2026 | 05:56 PMअब प्राइवेट नहीं रहेंगी आपकी Chats, Meta ने हटाया बड़ा सिक्योरिटी फीचर, बढ़ सकता है खतरा
May 08, 2026 | 05:56 PMआयलानी के प्रयासों को मिली सफलता, म्हारल से जावसई गांव तक सड़क निर्माण के लिए 200 करोड़ की निधि मंजूर
May 08, 2026 | 05:52 PMनिदा खान प्रेग्नेंट है या नहीं? गिरफ्तारी के बाद हुआ टेस्ट पॉजिटिव या नेगेटिव, कोर्ट में किया दावा झूठ या सच
May 08, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM










