iPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
iPhone Hidden Feature: iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो आपने इसके साइड फ्रेम पर बनी पतली लाइन जरूर देखी होगी। कई लोगों को लगता है कि यह सिर्फ डिजाइन का हिस्सा है, लेकिन हकीकत कुछ ओर है।
- Written By: सिमरन सिंह
iPhone Line (Source. Apple)
iPhone Connectivity Secret: अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो आपने इसके साइड फ्रेम पर बनी पतली लाइन जरूर देखी होगी। कई लोगों को लगता है कि यह सिर्फ डिजाइन का हिस्सा है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
दरअसल, यह लाइन दिखने में छोटी जरूर है, लेकिन iPhone के सबसे अहम फीचर्स को चलाने में इसकी बड़ी भूमिका होती है। यही वजह है कि Apple के दूसरे डिवाइसेस जैसे iPad और Apple Watch में भी ऐसी लाइन देखने को मिलती है।
डिजाइन नहीं, ये है असली काम
अब सवाल उठता है कि अगर यह डिजाइन का हिस्सा नहीं है, तो आखिर इसका काम क्या है? इसका सीधा जवाब है यह लाइन एंटीना का काम करती है। यही एंटीना iPhone के Bluetooth, WiFi और 5G जैसे फीचर्स को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। जब आप इंटरनेट चलाते हैं, कॉल करते हैं या ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट होते हैं, तो यही एंटीना डिजिटल सिग्नल को भेजने और प्राप्त करने का काम करता है। उदाहरण के तौर पर, iPhone 17 Pro Max में कैमरा मॉड्यूल के नीचे यह एंटीना लाइन दी गई है, जो सिग्नल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, अब फोन खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
पुराने iPhone में भी मौजूद थी ये लाइन
यह फीचर कोई नया नहीं है। पुराने iPhone मॉडल्स में भी एंटीना लाइन साफ नजर आती थी। iPhone 6 में रियर पैनल पर यह लाइन काफी स्पष्ट दिखती थी, जो कैमरा और नीचे के हिस्से को अलग करती थी।
इसके बाद iPhone 8 से लेकर iPhone 16 तक के मॉडल्स में स्टेनलेस स्टील और टाइटेनियम फिनिश के कारण इसकी विजिबिलिटी थोड़ी कम हो गई, लेकिन इसकी मौजूदगी हमेशा बनी रही।
ये भी पढ़े: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी राहत, SIM Binding नियम टला, जानिए कब से बदलेगा आपके ऐप का इस्तेमाल
क्यों इतनी जरूरी होती है एंटीना लाइन?
iPhone की बॉडी ज्यादातर मेटल से बनी होती है, और मेटल रेडियो सिग्नल को ब्लॉक कर सकता है। ऐसे में यह एंटीना लाइन उस मेटल फ्रेम में एक ‘ब्रेक’ या ‘विंडो’ का काम करती है, जिससे सिग्नल आसानी से अंदर-बाहर जा सकते हैं।
यह लाइन खास पॉलीमर और कम्पोजिट मटेरियल से बनी होती है, जो सिग्नल को बिना रुकावट पास होने देती है। अगर यह लाइन न हो, तो नेटवर्क सिग्नल कमजोर हो सकते हैं और कॉल या इंटरनेट में दिक्कत आ सकती है।
यूजर्स के लिए क्या है जरूरी बात?
अब जब भी आप iPhone की साइड में यह लाइन देखें, तो समझ लें कि यह सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि आपके फोन की कनेक्टिविटी की रीढ़ है। छोटी सी दिखने वाली यह लाइन ही आपके फोन को दुनिया से जोड़कर रखती है और स्मूथ एक्सपीरियंस देती है।
