-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Whatsapp Users Sim Binding Rule Postponed App Usage Will Change
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी राहत, SIM Binding नियम टला, जानिए कब से बदलेगा आपके ऐप का इस्तेमाल
- Written By: सिमरन सिंह
SIM Binding Importance: WhatsApp, Telegram या अन्य मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सिम बाइंडिंग को लाया है।

SIM Binding and whatsapp telegram (Source. Design)
SIM Binding Rule: अगर आप WhatsApp, Telegram या अन्य मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सिम बाइंडिंग नियम लागू करने का फैसला लिया था, लेकिन अब इसकी डेडलाइन बढ़ा दी गई है।
टेलीकम्युनिकेशन विभाग (DoT) ने WhatsApp, Telegram, Snapchat, Signal और Arattai जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए इस नियम को लागू करने की अंतिम तारीख अब 31 दिसंबर 2026 कर दी है। यानी फिलहाल यूजर्स को किसी बदलाव की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
क्या है SIM Binding नियम?
सरकार द्वारा लाए गए इस नियम के अनुसार, मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल वही व्यक्ति कर सकेगा, जिसके फोन में उस नंबर का एक्टिव सिम कार्ड मौजूद होगा। इसके अलावा, वेब और डेस्कटॉप वर्जन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए हर 6 घंटे में ऑटोमेटिक लॉग-आउट का नियम भी लागू किया जाएगा। हालांकि, तकनीकी दिक्कतों के चलते कंपनियां अभी इस सिस्टम को पूरी तरह लागू नहीं कर पाई हैं। अब नई डेडलाइन के तहत यह नियम 31 दिसंबर 2026 के बाद ही लागू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
क्यों जरूरी पड़ा यह सख्त कदम?
देश में तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन स्कैम और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे मामलों को रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। अक्सर अपराधी विदेशी नंबरों या बिना सिम वाले डिवाइस का इस्तेमाल करके लोगों को धोखा देते हैं। SIM Binding लागू होने के बाद हर अकाउंट एक एक्टिव भारतीय सिम से जुड़ा होगा, जिससे फर्जी और गुमनाम अकाउंट बनाना मुश्किल हो जाएगा।
वेब और डेस्कटॉप यूजर्स पर क्या होगा असर?
यह नियम सिर्फ मोबाइल यूजर्स तक सीमित नहीं है। अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर पर WhatsApp या अन्य ऐप्स इस्तेमाल करते हैं, तो भी आपको बदलाव का सामना करना पड़ेगा:
- डेस्कटॉप वर्जन हर 6 घंटे में ऑटोमेटिक लॉग-आउट हो जाएगा
- दोबारा लॉगिन करने के लिए QR कोड स्कैन करना होगा
- स्कैनिंग उसी फोन से करनी होगी जिसमें एक्टिव सिम मौजूद है
ये भी पढ़े: Starlink मिला रहा भारत के राज्य से हाथ, होगी इंटरनेट की टेंशन खत्म, गांव-गांव पहुंचेगा तेज नेटवर्क
डेडलाइन बढ़ाने की असली वजह
सरकार ने शुरुआत में इस नियम को फरवरी 2026 तक लागू करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन टेक कंपनियों ने तकनीकी चुनौतियों का हवाला देकर समय मांगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Android डिवाइस में इसे लागू करना आसान है, लेकिन Apple के iOS सिस्टम में सुरक्षा कारणों से बदलाव करना जटिल है। इसी वजह से सरकार ने इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करने का फैसला लिया है, ताकि यूजर्स को किसी तरह की परेशानी न हो।
फिलहाल यूजर्स के लिए क्या है अपडेट?
अभी के लिए 31 दिसंबर 2026 तक यूजर्स पहले की तरह ही WhatsApp और अन्य ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी नए नियम को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।
Whatsapp users sim binding rule postponed app usage will change
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














