iPhone 16 की कीमत हुई कम। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: आईफोन हमेशा से ट्रेंड में रहता है, और हाल ही में लॉन्च हुआ iPhone 16 फिर से चर्चा में है। Apple ने इस फोन को ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। हालांकि, JioMart पर यह फोन आपको भारी छूट के साथ मिल सकता है। पहली बार ऐसा हुआ है कि iPhone 16 को इतनी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। जबकि ज्यादातर ग्राहक Amazon और Flipkart पर कीमतों को चेक करते हैं, JioMart पर मिलने वाले ऑफर्स से अनजान रहते हैं। JioMart पर इस फोन को करीब ₹27,000 की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कि आप इस ऑफर का कैसे लाभ उठा सकते हैं।
JioMart की वेबसाइट या ऐप पर जाकर आप iPhone 16 को ₹69,790 में खरीद सकते हैं। JioMart इस फोन पर 12% का सीधा डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स से कीमत को और भी कम किया जा सकता है।
JioMart पर RBL बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलता है। इससे iPhone 16 की कीमत घटकर ₹66,790 हो जाती है।
इसके अलावा, JioMart पर एक्सचेंज ऑफर के तहत ₹20,000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। उदाहरण के लिए, iPhone 12 को एक्सचेंज करने पर ₹14,150 की छूट मिलती है। इससे iPhone 16 की कीमत घटकर ₹52,640 रह जाती है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Apple का iPhone 16 पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था। इस फोन में कई अपडेट्स दिए गए हैं।