परिवर्तिनी एकादशी के दिन इन वस्तुओं के दान-धर्म से दूर होगी आर्थिक तंगी

Parivartini Ekadashi : हिंदू धर्म में जिस व्रत को करने पर व्यक्ति के अच्छे दिन आते हैं और उसे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है, वह परिवर्तनी एकादशी का व्रत इस साल 03 सितंबर2025 को रखा जाएगा ।
परिवर्तिनी एकादशी के दिन इन वस्तुओं के दान-धर्म से दूर होगी आर्थिक तंगी
परिवर्तिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान (सौ सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Parivartini Ekadashi 2025: सनातन धर्म में भगवान श्री विष्णु की कृपा पाने के लिए एकादशी ​का व्रत रखा जाता है। इस बार परिवर्तनी एकादशी का व्रत 3 सितंबर 2025 बुधवार को रखा जाएगा। इस व्रत को करने से साधक को मनोवांछित फल मिलता है। साथ ही जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन कुछ चीजों का दान करना बड़ा शुभ माना गया है। ऐसे में आइए जानते है किन चीजों का दान करना बड़ा शुभ माना गया है।

परिवर्तिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान

अनाज और भोजन

ज्योतिषयों के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी के दिन अनाज और भोजन का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने या चावल, दाल, और गेहूं आदि चीजों का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती।

गाय का दान

कहा जाता है कि, परिवर्तिनी एकादशी के दिन गाय का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। सभी दानों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। अगर आप गाय का दान नहीं कर सकते, तो गाय को चारा खिलाने जैसे अच्छे काम कर सकते हैं। इससे भी आपको पुण्य मिल सकता है।

पीले वस्त्र का दान

एकादशी के दिन पीले वस्त्रों का दान करना भी बहुत अच्छा होता है। भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है। इसलिए परिवर्तिनी एकादशी के दिन पीले वस्त्रों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है और आर्थिक संकट दूर होते हैं।

तिल का दान

शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के दिन पीले वस्त्रों के अलावा तिल का दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है। यह दान आध्यात्मिक और भौतिक सुखों को बढ़ाता है।

घी और शहद का दान

परिवर्तिनी एकादशी पर घी और शहद का दान करने से घर में खुशहाली आती है और जीवन में मिठास बनी रहती है।

 ये है परिवर्तनी एकादशी का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में जिस व्रत को करने पर व्यक्ति के अच्छे दिन आते हैं और उसे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है, वह परिवर्तनी एकादशी का व्रत इस साल 03 सितंबर2025 को रखा जाएगा और इस व्रत का पारण अगले दिन 04 सितंबर 2025 को दोपहर 01:36 से 04:07 बजे के बीच होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com