Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET आंदोलन के बीच अभिजीत दिपके पड़े बीमार, बुखार-उल्टी के बाद जंतर-मंतर से हटे; फूड प्वाइजनिंग की आशंका

NEET Paper Leak Protest Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की तबीयत बिगड़ गई है। बुखार और फूड प्वाइजनिंग के बीच धरना स्थल से हटने की जानकारी दी है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 23, 2026 | 04:40 PM

अभिजीत दिपके (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Abhijeet Dipke Health Update: दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब एक महीने से अधिक समय से नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके बीमार हो गए हैं। गुरूवार को अचानक आए बुखार और तेज शरीर दर्द के कारण वे प्रदर्शन स्थल से हट गए हैं। इसकी जानकारी अभिजीत दिपके ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।

शाम तक विरोध-प्रदर्शन में होंगे शामिल

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपने ‘एक्स’ पर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि पिछले कुछ दिनों से मुझे बुखार और शरीर में तेज दर्द है, लेकिन पेनकिलर लेकर मैं काम चला रहा हूं। अगर आज आप मुझे जंतर-मंतर पर न देख पाए, तो माफ कीजिएगा। मुझे ठीक होने के लिए कुछ घंटे आराम करने की जरूरत है। शाम तक मैं विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर वापस आ जाऊंगा।

I’ve been down with a fever and severe body pain for the last few days, but I’ve been pushing through with painkillers. My apologies if you don’t see me at Jantar Mantar today. I need to get a few hours of rest and recover. Will be back at the protest site by evening. — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 23, 2026

सम्बंधित ख़बरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड में पेपर लीक, दो भर्ती परीक्षाएं रद्द; प्रोफेसर पर FIR

आपकी सुविधा अनुसार, किसी भी जगह…सरकार ने छात्रों से बातचीत का भेजा प्रस्ताव, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह तैयार

अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में किया 2 घंटे का मौन आंदोलन, PM मोदी को लिखा पत्र, देखें VIDEO

जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला की मौत का दावा निकला फर्जी, दिल्ली पुलिस ने बताई सच्चाई

CJP प्रवक्ता ने बताई फूड प्वाइजनिंग की समस्या

इसके पहले दीपके को उल्टी की समस्या होने के बाद सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका से सवाल करने पर उन्होंने मीडियाकर्मियों से फूड प्वॉइजनिंग की समस्या बताई थी। आशुतोष ने बताया था कि अभिजीत को दस्त और उल्टी की शिकायत है।

जानबूझकर खराब खाना खिलाने की आशंका

संभवत: उन्हें फूड प्वॉइजनिंग की समस्या है। आशुतोष ने यह भी बताया था कि अभिजीत को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने जानबूझकर खराब खाना खिलाने की भी आशंका जताई।

20 जून से लगातार कर रहे प्रदर्शन

बता दें, नीट पेपर लीक मामले में पिछले महीने (20 जून) से ही अभिजीत दीपके छात्रों के साथ जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान दिन-रात जंतर-मंतर पर बड़ी भीड़, शोर के बीच आंदोलन का प्रबंधन करना, प्रदर्शन की आगे की रणनीति बनाना, नेताओं से मुलाकात करना, सरकार और पुलिस-प्रशासन से टकराव के बीच अभिजीत का स्वास्थ्य खराब हो गया है।

ये भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी होंगे गिरफ्तार! कलकत्ता HC ने सुरक्षा याचिका की खारिज; नहीं चली सुवेंदु अधिकारी वाली दलील

जानकारी के मुताबिक, अभिजीत को इससे पहले भी मंगलवार को उल्टी की समस्या हुई थी। उस दौरान उन्हें मंच पर एक बार चक्कर भी आया था।

Neet paper leak protest abhijeet dipke health update jantar mantar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 04:40 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Jantar Mantar
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.