आपकी सुविधा अनुसार, किसी भी जगह...सरकार ने छात्रों से बातचीत का भेजा प्रस्ताव, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह तैयार

Jantar Mantar Protest: NEET पेपर लीक पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सरकार ने बातचीत का निमंत्रण दिया है। मंत्री जितेंद्र सिंह और जेपी नड्डा छात्रों से हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
jitendra singh jantar mantar protest
जितेंद्र सिंह (Image- Social Media)
Updated on

Jitendra Singh on Jantar Mantar Protest: NEET पेपर लीक मामले के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर बातचीत का प्रस्ताव दिया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को प्रदर्शन को लेकर कहा है कि सरकार सभी मुद्दों पर किसी भी समय और किसी भी जगह बातचीत के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार बुधवार दोपहर से अब तक सीजेपी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए कुल चार बार औपचारिक प्रस्ताव भेज चुकी है।

किसी भी जगह बातचीत को तैयार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ये हमारे सभी युवा दोस्तों के लिए एक खुला निमंत्रण है कि सरकार आपकी सुविधा के अनुसार, किसी भी जगह, किसी भी समय सभी मामलों पर बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम अपनी प्रतिष्ठा या सम्मान को आड़े नहीं आने देंगे। जितेंद्र सिंह ने कहा कि बातचीत के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मैं मौजूद रहेंगे। धीरे-धीरे, बातचीत के माध्यम से हम समाधान की ओर बढ़ेंगे। बातचीत जेपी नड्डा के दफ़्तर या आवास पर होने की संभावना है।

आप आएं और बातचीत करें

जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि ये छात्रों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे लगातार कदमों की ही एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से विनम्रतापूर्वक अपील करता हूं कि आप आएं और सरकार से बातचीत करें।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस दौरान बताया कि सरकार ने कल से बातचीत के लिए चार प्रस्ताव भेजे हैं। उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' और प्रदर्शनकारी छात्रों तक पहुंचने की कोशिश करते हुए दोबारा कहा कि सरकार किसी भी समय, किसी भी जगह बातचीत के लिए तैयार है।

CJP ने क्या कहा था?

सौरभ दास ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को ‘नॉन-नेगोशिएबल’ बताया और कहा कि यह विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक की धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने सोनम वांगचुक को लेकर भी कई जानकारियां दी, जो अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com