जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड में पेपर लीक, दो भर्ती परीक्षाएं रद्द; प्रोफेसर पर FIR
Uttarakhand Paper Leak : उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के दो पेपर कथित रूप से लीक होने के बाद विश्वविद्यालय ने दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। मामले में एक प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज।
- Written By: हितेश तिवारी
उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (फोटो - गूगल इमेज)
Engineering Exam Cancelled : दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ चल रहे अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड से भी एक बड़ा मामला सामने आया है। उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (UTU) ने कथित पेपर लीक के बाद इंजीनियरिंग के दो विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एक प्रोफेसर, जो परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने वाले पेपर सेटर भी थे, पर परीक्षा से पहले छात्रों को व्हाट्सएप ग्रुप में प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते सवाल भेजने का आरोप लगा है।
मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने दोनों परीक्षाएं रद्द कर दीं और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।
सम्बंधित ख़बरें
आपकी सुविधा अनुसार, किसी भी जगह…सरकार ने छात्रों से बातचीत का भेजा प्रस्ताव, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह तैयार
GIC Lecturer Result 2025: अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र और भौतिक विज्ञान का परिणाम घोषित, देखें कितने हुए चयनित
अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में किया 2 घंटे का मौन आंदोलन, PM मोदी को लिखा पत्र, देखें VIDEO
जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला की मौत का दावा निकला फर्जी, दिल्ली पुलिस ने बताई सच्चाई
उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक
विश्वविद्यालय की कुलपति (Vice Chancellor) तृप्ता ठाकुर ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित शिक्षक को अगले सात वर्षों तक विश्वविद्यालय की किसी भी परीक्षा संबंधी गतिविधि से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
कुलपति ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय ने संबंधित कॉलेज को शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और अब तक की गई कार्रवाई पर असंतोष भी जताया है।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि एक अन्य प्रश्नपत्र भी पहले से लीक हो चुका था। इसी कारण दोनों विषयों की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया गया। विश्वविद्यालय के अनुसार, इन परीक्षाओं का आयोजन अब अगस्त 2026 में किया जाएगा और नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : GIC Lecturer Result 2025: अर्थशास्त्र, नागरिकशास्त्र और भौतिक विज्ञान का परिणाम घोषित, देखें कितने हुए चयनित
प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज और जांच शुरू
मामले की शुरुआत 8 जुलाई को आयोजित Machine Learning for Internet of Things विषय की परीक्षा से जुड़ी शिकायतों के बाद हुई। छात्रों का आरोप है कि प्रश्नपत्र के लगभग 90 प्रतिशत सवाल परीक्षा से पहले ही व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किए गए थे।
आरोप है कि शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार ने परीक्षा से पहले छात्रों को ये सवाल भेजे थे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी पेपर लीक को लेकर बहस तेज हो गई है। कई लोगों ने भर्ती और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा पेपर लीक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
