-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- India Benefits From China Us Trade War Chinese Companies Give Huge Discounts On Electronic Parts Gadgets May Become Cheaper
चीन-यूएस ट्रेड वॉर का भारत को फायदा: चीनी कंपनियों ने इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर दिए भारी डिस्काउंट, सस्ते हो सकते हैं गैजेट्स
- Written By: सिमरन सिंह
भारतीय कंपनियों को अपने उत्पादों पर 5% तक की छूट दे रहे हैं। इससे भारत में मोबाइल, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में गिरावट की उम्मीद की जा रही है।

चीन का क्या है प्लान जो भारत को देगा फायदा। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर ने दुनियाभर में आर्थिक हलचल मचा दी है, लेकिन इस तनाव के बीच भारतीय कंपनियों को बड़ा फायदा होता दिख रहा है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कई चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट निर्माता भारतीय कंपनियों को अपने उत्पादों पर 5% तक की छूट दे रहे हैं। इससे भारत में मोबाइल, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में गिरावट की उम्मीद की जा रही है।
यूएस-चीन टैरिफ युद्ध का असर
यह छूट ऐसे समय में दी जा रही है जब अमेरिका और चीन एक अनौपचारिक व्यापार युद्ध में उलझे हुए हैं। 2 अप्रैल से शुरू हुई इस लड़ाई में अमेरिका ने चीन से आयात होने वाले उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाया, जिसके जवाब में चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 34% शुल्क लगाया। अमेरिका ने तुरंत पलटवार करते हुए यह शुल्क 104% तक बढ़ा दिया, जिसे देख चीन ने भी 84% तक टैरिफ बढ़ा दिया। 9 अप्रैल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे 125% तक पहुंचा दिया, लेकिन उन देशों को राहत दी जो प्रतिशोध में शामिल नहीं हुए।
भारतीय कंपनियों को मिल रहा लाभ
गोडरेज एंटरप्राइज़ ग्रुप के एप्लायंस बिजनेस हेड कमल नंदी के अनुसार, “अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के कारण चीन से आयात महंगा हो गया है, जिससे अमेरिका में मांग घट सकती है। इससे चीनी निर्माता भारत जैसे बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं।” यह स्थिति भारतीय कंपनियों को आयात कीमतों पर दोबारा बातचीत का मौका दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
चीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
चीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
Gansu Landslide: चीन के गांसु में भयंकर भूस्खलन, 21 लोगों की दर्दनाक मौत और 7 लोग घायल
चीन में कुदरत का कहर: हुबेई में तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, अब सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा
कस्टमर्स को मिलेगा डिस्काउंट का लाभ
सुपर प्लास्टरोनिक्स के सीईओ अवनीत सिंह मरवाह ने बताया कि अमेरिका से ऑर्डर घटने के कारण चीनी कंपनियों में ओवरसप्लाई की स्थिति बन गई है, जिससे घबराहट फैल रही है। उन्होंने कहा, “हमने कई प्रोडक्ट्स की कीमतें दोबारा तय की हैं और कुछ बचत का लाभ हम ग्राहकों को डिस्काउंट के रूप में देंगे।”
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स होंगे सस्ते?
इस छूट का लाभ मई-जून से दिखाई देना शुरू हो सकता है, क्योंकि अधिकतर कंपनियों का रॉ मटेरियल स्टॉक दो-तीन महीने का होता है। ऐसे में आने वाले महीनों में मोबाइल, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की कीमतों में कमी आ सकती है।
India benefits from china us trade war chinese companies give huge discounts on electronic parts gadgets may become cheaper
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMउज्जैन: फायर अधिकारी से मारपीट के बाद निगम का एक्शन, होटल किया सील; बुलडोजर कार्रवाई के दौरान 2 घंटे तक हंगामा
Jul 09, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














