आ रहा है हॉनर का फोल्डेबल स्मार्टफोन, लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर करेगा काम

हॉनर स्मार्टफोन कंपनी जल्द ही अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। हालांकि इस फोन को 12 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। इसे भारत में कब लॉन्च किया जाने वाला है, इसकी कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी है।
Honor Magic V3 will be launching soon in India
हॉनर मैजिक वी3 ( सौजन्य : ट्विटर )
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : स्मार्टफोन कंपनी हॉनर ने 12 जुलाई को चीन में अपना फोल्डेबल सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को Honor Magic V3 नाम दिया गया था। ये स्मार्टफोन Honor Magic V2 का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन बुक-स्टाइल है। कंपनी ने हाल ही में Magic Vs 3 को भी पेश किया था। Honor Magic V3 की सबसे खास बात है कि इसके कैमरा सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फंक्शनैलिटी मौजूद होगी।

हॉनर के इस स्मार्टफोन के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 8,999 युआन यानी लगभग 1,04,000 रुपये है। इसके अलावा इसके 12GB + 512GB वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 युआन यानी लगभग 1,15,000 रुपये बतायी जा रही है। साथ ही इसके 16GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 युआन यानी करीब 1,27,000 रुपये है। ये फोल्डेबल फोन चार कलर ऑप्शन ब्लैक, ग्रीन, रेड और व्हाइट कलर में चीन में 19 जुलाई से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Honor Magic V3 के स्पेसिफिकेशन

हॉनर के इस स्मार्टफोन में आपको 2,344 x 2,156 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 7.92 इंच का प्राइमरी FHD+ LTPO OLED डिस्प्ले और 2376x1060 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.43 इंच का LTPO OLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इस फोन में आपको लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। ये स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित MagicOS 8.0.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में आपको 5,150mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 66W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन की एक और खासियत ये भी है कि इसको धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IPX8 रेटिंग दी गई है।

Honor Magic V3 कैमरा स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में आपको बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और 40-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा रहा है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस फोन में 40 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस फोन के कैमरा सिस्टम में AI मोशन सेंसिंग जैसे AI फीचर्स के साथ आता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com