Google ने Android 16 किया लॉन्च , यूजर्स को नए डिज़ाइन और फ़ीचर्स के साथ मिलेगा प्रदर्शन

ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 के अब लॉन्च हो चुका है, यह अपडेट एक स्थिर बिल्ड के रूप में पेश किया गया है, जिसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए पूरी तरह उपयुक्त माना जा रहा है।
Google ने Android 16 किया लॉन्च , यूजर्स को नए डिज़ाइन और फ़ीचर्स के साथ मिलेगा प्रदर्शन
Android 16 अब लॉन्च हो चुका है। (सौ. Design)
Published on
Updated on

गूगल ने अपने आगामी ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 के तहत QPR1 Beta 1 अपडेट को चुनिंदा Pixel डिवाइसेज के लिए जारी कर दिया है। यह अपडेट एक स्थिर बिल्ड के रूप में पेश किया गया है, जिसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए पूरी तरह उपयुक्त माना जा रहा है। इसमें Material 3 Expressive डिजाइन लैंग्वेज के नए एलिमेंट्स जोड़े गए हैं, जिससे यूजर इंटरफेस पहले से कहीं अधिक आधुनिक, आकर्षक और सहज नजर आता है।

किन डिवाइसेज़ को मिलेगा यह अपडेट?

यह अपडेट फिलहाल निम्नलिखित Pixel डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है: Pixel 6, 6a, 6 Pro, 7, 7a, 7 Pro, Pixel Fold, Pixel Tablet, Pixel 8, 8a, 8 Pro, Pixel 9, 9a, 9 Pro, 9 Pro XL और 9 Pro Fold। गूगल ने पुष्टि की है कि Android 16 का फाइनल वर्जन जून 2025 से विश्व स्तर पर रोलआउट होना शुरू होगा।

डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव: Material 3 Expressive

Android 16 में Material 3 Expressive डिजाइन के तहत यूजर को नया और फ्यूचरिस्टिक अनुभव मिलेगा।

  • नोटिफिकेशन शेड और क्विक सेटिंग्स को नए तरीके से सजाया गया है।
  • लॉक स्क्रीन पर "At a Glance" अब घड़ी के ठीक नीचे नज़र आएगा, जिससे जानकारी और अधिक सुलभ हो जाएगी।
  • होम स्क्रीन ग्रिड साइज में अब नई वैरायटी मिलेगी, जिससे यूजर अपने फोन को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकेंगे।
  • लॉन्चर और एप लिस्ट के लेआउट में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे नेविगेशन अब और आसान हो गया है।
  • अब टाइल्स को रीसाइज़ किया जा सकता है। यानी यूजर खुद तय कर सकते हैं कि कौन-सी टाइल कितनी बड़ी या छोटी होगी।
  • ब्राइटनेस स्लाइडर को नए, अधिक यूजर-फ्रेंडली डिज़ाइन में पेश किया गया है।

गूगल की इस नई पहल से साफ है कि वह अपने यूजर्स को अधिक पर्सनलाइज़्ड और विजुअली अपीलिंग अनुभव देना चाहता है। यह अपडेट न केवल डिजाइन को बेहतर बनाता है, बल्कि परफॉर्मेंस और एक्सेसिबिलिटी में भी नया स्तर सेट करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com