Google ने Gmail यूज़र्स को दी बड़ी चेतावनी, पासवर्ड तुरंत बदलें और ऑन करें 2SV
Gmail account security: Google 2.5 अरब जीमेल उपयोगकर्ताओं को साइबर हमलों से बचाव के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है। सभी यूज़र्स तुरंत अपना पासवर्ड अपडेट करें और टू-स्टेप वेरिफिकेशन को ऑन करें।
- Written By: सिमरन सिंह
Google का नया फैसला जो है जरूरी। (सौ. Pixabay)
Google Alert: Google ने दुनियाभर के 2.5 अरब जीमेल उपयोगकर्ताओं को साइबर हमलों से बचाव के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है। कंपनी ने सभी यूज़र्स से कहा है कि वे तुरंत अपना पासवर्ड अपडेट करें और टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2SV) ऑन कर लें। हाल के दिनों में हैकिंग और डेटा चोरी के मामलों में तेज़ी आई है, जिसके चलते गूगल ने सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने पर ज़ोर दिया है।
ShinyHunters हैकिंग ग्रुप बना बड़ा खतरा
रिपोर्ट्स के अनुसार, ShinyHunters नामक हैकिंग ग्रुप साल 2020 से सक्रिय है। यह ग्रुप Pokémon फ्रेंचाइज़ से प्रेरित है और AT&T, Microsoft, Santander और Ticketmaster जैसी बड़ी कंपनियों पर हुए साइबर हमलों से जुड़ा हुआ है। इनका सबसे आम तरीका होता है यूज़र्स को फिशिंग ईमेल भेजना। इसके जरिए हैकर्स नकली लॉगिन पेज पर ले जाकर पासवर्ड और 2SV कोड जैसी संवेदनशील जानकारी चुरा लेते हैं।
डेटा लीक का बढ़ता ख़तरा
गूगल ने साफ कहा है कि अभी तक लीक हुआ डेटा पहले से ही काफी हद तक पब्लिक डोमेन में था। लेकिन आने वाले समय में ऐसे हमले और खतरनाक हो सकते हैं। गूगल ने अपने ब्लॉग में चेतावनी दी थी कि ShinyHunters अब अपना डेटा लीक साइट (DLS) लॉन्च करने की तैयारी में है, जिससे ब्लैकमेलिंग और डेटा चोरी के मामले और बढ़ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम
गूगल की सलाह: तुरंत ऑन करें 2SV
8 अगस्त को गूगल ने संभावित प्रभावित यूज़र्स को ईमेल भेजकर सुरक्षा बढ़ाने की सलाह दी। कंपनी का कहना है कि टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2SV) अकाउंट को कई गुना सुरक्षित बना देता है। इसमें पासवर्ड के बाद एक अतिरिक्त कोड डालना पड़ता है जो सीधे यूज़र के डिवाइस पर आता है। इस तरह अगर पासवर्ड हैक भी हो जाए तो हैकर्स अकाउंट तक नहीं पहुंच सकते।
क्यों ज़रूरी है टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2SV)?
Mirror US और Action Fraud ने भी 2SV को सबसे असरदार सुरक्षा उपाय बताया है। Stop Think Fraud वेबसाइट के मुताबिक, “2SV आपके अकाउंट में सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ता है। इसे ऑन करने में केवल कुछ मिनट लगते हैं, लेकिन यह लंबे समय तक फ्रॉड से बचाव करता है।” यह फीचर न केवल Gmail, बल्कि बैंकिंग, सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए भी उपलब्ध है।
ये भी पढ़े: TikTok की भारत वापसी पर मचा बवाल, सच क्या है?
ध्यान दें
अगर आप जीमेल का इस्तेमाल करते हैं, तो तुरंत अपना पासवर्ड बदलें और टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें। गूगल की यह चेतावनी बताती है कि साइबर सुरक्षा को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है।
