TikTok की भारत वापसी पर मचा बवाल, सच क्या है?

TikTok latest update: सोशल मीडिया और टेक वर्ल्ड में यह चर्चा तेज़ है कि TikTok इंडिया में वापसी करने वाला है। ऐसे में सच्चाई क्या है ये जानना जरूरी है।
TikTok की भारत वापसी पर मचा बवाल, सच क्या है?
TikTok क्या कर रहा भारत में वापसी। (सौ. Freepik)
Updated on

TikTok India Comeback: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और टेक वर्ल्ड में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि TikTok इंडिया में वापसी करने वाला है। वजह है ऐप का कुछ समय के लिए खुल जाना और कंपनी द्वारा गुरुग्राम ऑफिस में नई भर्तियां शुरू करना। लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई TikTok भारत में लौट रहा है? आइए जानते हैं पूरा सच।

TikTok अब भी भारत में बैन

TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance और भारत सरकार दोनों ने साफ कर दिया है कि यह ऐप अब भी भारत में बैन है। सरकारी बयान के मुताबिक, TikTok को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। यही कारण है कि यह ऐप आज भी Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि TikTok की वापसी की सभी खबरें महज अफवाह हैं।

गुरुग्राम ऑफिस में शुरू हुई भर्तियां

हालांकि TikTok ने भारत में अपने गुरुग्राम ऑफिस के लिए नई जॉब पोस्टिंग निकाली हैं। इन भर्तियों में Content Moderator (Bengali Speaker) और Wellbeing Partnership & Operations Lead जैसे पद शामिल हैं। ये पोस्टिंग्स LinkedIn और अन्य प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म्स पर डाली गई हैं। यही वजह है कि यूजर्स के बीच यह चर्चा फैल गई कि TikTok भारत में वापसी की तैयारी कर रहा है।

क्यों लगा था TikTok पर बैन?

जून 2020 में भारत सरकार ने TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था। इसके पीछे मुख्य कारण थे:

  • डेटा सिक्योरिटी की चिंता
  • चीन को डेटा ट्रांसफर होने का डर
  • राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा

TikTok बैन से किसे मिला फायदा?

TikTok पर बैन लगने के बाद भारत में कई लोकल शॉर्ट वीडियो ऐप्स जैसे Moj, Josh और MX TakaTak तेजी से पॉपुलर हुए। लेकिन सबसे बड़ा फायदा Instagram Reels को हुआ, जो आज देश का सबसे लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म बन चुका है।

क्या TikTok वाकई लौटेगा भारत में?

कंपनी की भारत में नई हायरिंग से यह संकेत जरूर मिलता है कि वह अब भी भारतीय मार्केट पर नज़र बनाए हुए है। लेकिन TikTok को वापसी के लिए लोकल डेटा सर्वर बनाना होगा, नियमों और सेफ्टी स्टैंडर्ड का पालन करना होगा और सरकारी मंजूरी लेनी होगी। ठीक वैसे ही जैसे Krafton ने BGMI (PUBG Mobile) को नए नियमों के तहत भारत में री-लॉन्च किया था।

यह है कि फिलहाल TikTok की वापसी की खबरें अफवाह हैं, लेकिन कंपनी भारत को लेकर अपनी रुचि बनाए हुए है। आने वाले समय में इसका भविष्य सरकार और कंपनी के बीच समझौते पर निर्भर करेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com