Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम

Google ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपना नया Nano Banana 2 Lite AI मॉडल पेश कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे तेज और किफायती AI है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 01, 2026 | 06:54 PM

Nano Banana 2 Lite (Source. Google Blog)

Follow Us
Follow Us:

Google Nano Banana 2 Lite: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में Google ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपना नया Nano Banana 2 Lite AI मॉडल पेश कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे तेज और किफायती AI इमेज जनरेशन मॉडल है। ,जिसमें कई खास फीचर्स को शामिल किया गया है वहीं इसमें सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह महज 4 सेकंड में टेक्स्ट को शानदार AI फोटो में बदल सकता है। ऐसे में कंटेंट क्रिएटर्स, डिजाइनर्स और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स के लिए यह टूल गेमचेंजर साबित हो सकता है।

स्पीड होगी सबसे बड़ी ताकत

Google ने अपने नए फीचर्स को लेकर जानकारी दी है कि Nano Banana 2 Lite को खास तौर पर उन कामों के लिए तैयार किया गया है जिसमें सबसे ज्यादा जरूरत स्पीड की होती है। ऐसे में अगर किसी यूजर को कम समय में बड़ी संख्या में AI इमेज तैयार करनी हैं या फिर तेजी से विजुअल आइडिया बनाना है और तुरंत प्रोटोटाइप तैयार करना है तो यह मॉडल उनके लिए बेहतरीन तरह से काम करेंगा। इसको लेकर कंपनी का कहना है कि यह हाई-वॉल्यूम कंटेंट जनरेशन और बड़े पैमाने पर AI इमेज बनाने जैसे कामों को पहले से कहीं ज्यादा आसान कर दिया गया है।

महज 4 सेकंड में तैयार होगी AI फोटो

Nano Banana 2 Lite की खासियत पर नजर डाले तो इसकी रफ्तार काफी तेज है। जिसको लेकर Google का दावा है कि यह मॉडल लगभग 4 सेकंड में टेक्स्ट प्रॉम्प्ट को AI इमेज में बदल देता है। यही वजह है कि यह उन यूजर्स के लिए खास बताया जा रहा है जो रोजाना बड़ी संख्या में इमेज तैयार करने का काम करते है। वहहीं इस फीचर को लेकर दावा यह भी है कि इसकी तेज स्पीड के समय और लागत दोनों की बचत कर सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये

भंडारा में डिजिटल खेती की क्रांति, 71 हजार से अधिक किसानों ने अपनाया महाविस्तार ऐप

महाराष्ट्र में 35 दिन में मिले 6,111 नए टीबी मरीज, AI ने 11,091 गांवों को बताया संवेदनशील

अब कैमरे के सामने हाथ हिलाकर साबित करनी होगी पहचान, Google ला रहा नया reCAPTCHA सिस्टम

ये भी पढ़े: Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, अब फोन खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

स्पीड के साथ क्वालिटी पर भी रहेगा पूरा फोकस

वहीं Google का कहना है कि Nano Banana 2 Lite सिर्फ तेजी से इमेज बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह बेहतर क्वालिटी आउटपुट देने में भी सक्षम है। जिसकी खास बात यह है कि यह इमेज के भीतर मौजूद टेक्स्ट एलिमेंट्स को भी अधिक सटीक तरीके से मैनेज कर पाता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दो विकल्प पेश किए हैं। जिससे Nano Banana 2 Lite उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें कम लागत में बड़ी संख्या में AI इमेज बनानी है जबकि Nano Banana 2 ऐसे यूजर्स के लिए बनाया गया है जो हाई क्वालिटी, अच्छी स्पीड और सामान्य उपयोग के करना चाहते है

Google new ai model nano banana 2 lite

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 06:54 PM

Topics:  

  • AI
  • AI Image
  • Artificial Intelligence
  • Google

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.