गलत सलाह दे रहा था Google AI, चुपचाप हटाए गए मेडिकल सर्च रिजल्ट
Google ने अपनी AI Overview सुविधा से कुछ मेडिकल सलाह से जुड़े सर्च रिजल्ट्स को बिना किसी बड़े ऐलान के हटा दिया है। यह फैसला तब लिया गया, जब सामने आया कि AI द्वारा दी जा रही कुछ हेल्थ जानकारी भ्रामक थी
- Written By: सिमरन सिंह
Google AI (Source. Google)
Google ने अपनी AI Overview सुविधा से कुछ मेडिकल सलाह से जुड़े सर्च रिजल्ट्स को बिना किसी बड़े ऐलान के हटा दिया है। यह फैसला तब लिया गया, जब सामने आया कि AI द्वारा दी जा रही कुछ हेल्थ जानकारी भ्रामक थी और यूजर्स को गलत मेडिकल संकेत दे रही थी। खासतौर पर लिवर से जुड़ी बीमारियों और लिवर फंक्शन टेस्ट को लेकर दिखाई जा रही AI समरी अब कई सर्च क्वेरीज़ में नजर नहीं आएंगी।
गलत हेल्थ समरी पर Google की कार्रवाई
Android Authority की रिपोर्ट और The Guardian की जांच के मुताबिक, Google को यह शिकायतें मिली थीं कि AI Overview गंभीर स्वास्थ्य विषयों पर सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। इसके बाद कंपनी ने लिवर से जुड़े कुछ संवेदनशील सवालों पर AI द्वारा बनाई गई समरी को बंद कर दिया। हालांकि, इन विषयों से जुड़ी जानकारी अब भी सामान्य Google Search में वेबसाइट लिंक के रूप में उपलब्ध रहेगी, लेकिन AI का ऑटोमैटिक सारांश नहीं दिखाया जाएगा।
AI Overview को लेकर पहले से था विवाद
Google ने पिछले साल यूजर्स को तेज़ और संक्षिप्त जवाब देने के लिए AI Overview को सर्च इंजन में जोड़ा था। लेकिन जैसे ही इस फीचर ने मेडिकल सलाह देना शुरू किया, वैसे ही विवाद खड़ा हो गया। स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी में छोटी सी गलती भी बड़े खतरे का कारण बन सकती है, इसलिए ऑटोमेटेड मेडिकल सलाह को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है।
सम्बंधित ख़बरें
महंगा नहीं स्मार्ट निवेश, प्रोफेशनल्स के लिए ASUS का दमदार लैपटॉप, हल्का भी ताकतवर भी
हर सवाल का जवाब नहीं देता ChatGPT, इन सवालों पर हो जाता है चुप
सस्ता नहीं दमदार, 10,200mAh की लंबी बैटरी वाला 5G फोन, Vivo Y600 Pro लॉन्च से पहले ही चर्चा में
घर बैठे प्रोफेशनल लुक, WhatsApp का नया AI फीचर, जानें कैसे बदलें वीडियो कॉल का बैकग्राउंड
कैसे बन रही थी गलत मेडिकल जानकारी?
आमतौर पर AI Overview किसी भी सर्च क्वेरी पर एक छोटा जवाब तैयार करता है और साथ में संबंधित वेबसाइट्स के लिंक देता है। लेकिन The Guardian की रिपोर्ट में कुछ मेडिकल रिजल्ट्स को “बेहद संवेदनशील और खतरनाक” बताया गया। लिवर फंक्शन टेस्ट से जुड़े मामलों में AI ने ऐसे रेफरेंस रेंज दिखाए, जो हर व्यक्ति पर लागू नहीं होते। इनमें उम्र, लिंग, नस्ल, राष्ट्रीयता और अलग-अलग लैब में इस्तेमाल होने वाले टेस्ट तरीकों जैसे अहम फैक्टर शामिल ही नहीं थे।
गलत भरोसा बन सकता है जानलेवा
डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह की AI जनरेटेड जानकारी लोगों को झूठा भरोसा दे सकती है। अगर कोई गंभीर बीमारी से जूझ रहा व्यक्ति इन अधूरी या गलत जानकारियों के आधार पर खुद को ठीक मान ले, तो वह समय पर डॉक्टर से सलाह नहीं लेगा। ऐसे मामलों में इलाज में देरी जानलेवा साबित हो सकती है।
Google ने क्या कहा?
इन रिपोर्ट्स के बाद Google के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी अपनी नीतियों और AI मॉडल्स की सटीकता को लगातार बेहतर बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने माना कि कुछ मामलों में बदलाव जरूरी थे, इसलिए AI Overview से संबंधित मेडिकल समरी हटाई गई है। हालांकि, अभी भी कई दूसरे हेल्थ टॉपिक्स पर AI Overview दिखाया जा रहा है, जिस पर आगे और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।
ये भी पढ़े: WhatsApp चलाना होगा महंगा? फोन में सिम नहीं तो अकाउंट हो सकता है बंद
यूजर्स के लिए क्या है सबक?
यह मामला साफ दिखाता है कि इंटरनेट पर मिलने वाली जानकारी, खासकर सेहत से जुड़ी सलाह, डॉक्टर की राय का विकल्प नहीं हो सकती। Google का यह कदम बताता है कि AI मददगार जरूर है, लेकिन मेडिकल फैसलों में इंसानी विशेषज्ञता आज भी सबसे भरोसेमंद है।
