OTT और DTH की टेंशन खत्म, BSNL का नया प्लान सिर्फ 42 रुपये में दिखाएगा 600+ चैनल, डेटा भी नहीं होगा खर्च
BSNL IFTV: टीवी देखने के लिए हर महीने बढ़ते DTH और OTT रिचार्ज ने लोगों को परेशनी कर दियाा है लेकिन अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक ऐसी सर्विस ऑफर लेकर आई है जो सिर्फ 42.37 रुपये फायदा देगा।
- Written By: सिमरन सिंह
BSNL IFTV (Source. Social Media/X)
BSNL Live TV: आज के समय में टीवी देखने के लिए हर महीने बढ़ते DTH और OTT रिचार्ज ने लोगों को परेशनी कर दियाा है लेकिन अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक ऐसी सर्विस ऑफर लेकर आई है जो सिर्फ 42.37 रुपये की शुरुआती कीमत पर 600 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल ग्राहक को देने वाली है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इन चैनलों को देखने के दौरान आपके इंटरनेट डेटा की खपत भी नहीं होगी। बता दें कि BSNL की यह सेवा IFTV (Internet Protocol Television) के नाम से जानी जाती है जो पारंपरिक केबल और DTH सेवाओं से बिल्कुल अलग तकनीक पर काम करती है।
क्या है BSNL IFTV और क्यों हो रही इसकी चर्चा?
IFTV मतलब इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन के बारे में बताए तो BSNL के भारत फाइबर नेटवर्क के जरिए टीवी चैनल्स को सीधे आपके स्मार्ट टीवी तक पहुंचाता है। यह सेवा कंपनी के इंटरनल नेटवर्क यानी इंट्रानेट पर चलती है इसलिए इसमें ब्रॉडबैंड डेटा का उपयोग नहीं होता। जिस कारण से यूजर्स बिना डेटा खत्म होने की चिंता के 600 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, HD कंटेंट और कई क्षेत्रीय भाषा चैनल देख सकते हैं। वहीं कुछ प्लान्स में OTT और क्लाउड गेमिंग जैसी सुविधाएं भी इसमें दी जा रही है।
न केबल की जरूरत न डिश एंटीना का झंझट
बता दें कि BSNL IFTV का सबसे बड़ा फायदा इसका आसान सेटअप है। जिसमें आपको घर की छत पर डिश लगाने या अलग से केबल कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ती। यह सेवा सीधे स्मार्ट टीवी पर एक ऐप के माध्यम से काम करने लगती है क्योंकि यह फाइबर नेटवर्क से सीधे जुड़ी होती है इसलिए खराब मौसम में सिग्नल गायब होने या बार-बार बफरिंग जैसी समस्याएं भी काफी हद तक खत्म हो जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज
भारत पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरा, 6 महीने में 77 Ransomware Attack, एशिया में दूसरा सबसे बड़ा निशाना बना देश
Facebook पर मिलेगा फ्री Blue Tick, Meta ला रहा Human Verified बैज, AI और फेक प्रोफाइल पर लगेगी लगाम
ChatGPT हुआ अचानक डाउन, हजारों यूजर्स नहीं कर पाए लॉगिन, OpenAI ने खुद मानी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी
Why pay more when you can watch more? Get access to 600+ channels, regional content, and flexible packs with BSNL IFTV.#BSNLIndia #StayConnected #InternetForEveryone #DigitalLife #IndiaOnline #TechUpdates #BSNLServices #SmartIndia #EverydayConnectivity #IFTV #Channels @CMDBSNL… pic.twitter.com/lTdVyaeCCo — BSNL India (@BSNLCorporate) June 3, 2026
कैसे करें IFTV एक्टिवेट?
अगर आप भी इस सुविधा का लाभ लेने चाहते है तो सबसे पहले आपके पास BSNL का FTTH ब्रॉडबैंड कनेक्शन और एक स्मार्ट टीवी होना जरूरी है। वहीं सर्विस शुरू करने के लिए 1800-4444 नंबर पर WhatsApp में Hello भेजें। इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ब्रॉडबैंड अकाउंट लिंक करें और FTTH or Landline Activate IFTV विकल्प चुनें। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद अपने स्मार्ट टीवी में Skypro Selfcare ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करें। जिसके बाद लाइव टीवी चैनल्स की दुनिया आपके सामने खुल जाएगी।
ये भी पढ़े: AI ने रच दिया इतिहास, दुनिया की पहली सुपर वैक्सीन तैयार, कोविड ही नहीं पूरे वायरस परिवार से बचा सकती है जान
कम खर्च में ज्यादा मनोरंजन
अभी के समय में महंगे OTT सब्सक्रिप्शन और DTH रिचार्ज के दौर में BSNL का IFTV उन यूजर्स के लिए एक फायदे का सौदा है जो कम खर्च में ज्यादा कंटेंट चाहते हैं। हालांकि 42.37 रुपये बेस प्राइस है जिस पर GST अतिरिक्त लागू होगा। इसके अलावा यूजर्स अपनी पसंद के चैनलों का कस्टम पैक भी तैयार कर सकते हैं।
