अनजान नंबरों की WhatsApp कॉल्स से छुटकारा, बस ये एक सेटिंग ऑन करें और चैन की सांस लें
Silence WhatsApp Calls: WhatsApp पर आने वाली अनजान कॉल्स न सिर्फ काम में रुकावट डालती हैं, बल्कि कई बार डर और असुरक्षा की वजह भी बनती हैं। ऐसे में कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp (Source. Freepik)
WhatsApp Silence Unknown Callers: आज के समय में स्पैम और अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स लगभग हर मोबाइल यूजर की परेशानी बन चुकी हैं। खासकर WhatsApp पर आने वाली अनजान कॉल्स न सिर्फ काम में रुकावट डालती हैं, बल्कि कई बार डर और असुरक्षा की वजह भी बनती हैं। ऑफिस मीटिंग हो, पढ़ाई का समय हो या फिर घर में आराम का पल बार-बार बजता फोन मूड खराब कर देता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि WhatsApp ने इस समस्या का बेहद आसान समाधान दे दिया है।
WhatsApp की एक सेटिंग बदलेगी आपकी टेंशन
अगर आप भी चाहते हैं कि अनजान नंबरों से आने वाली WhatsApp कॉल्स आपको परेशान न करें, तो इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं है। बस WhatsApp की सेटिंग में थोड़ा सा बदलाव करना होगा और आपका फोन बेवजह बजना बंद हो जाएगा। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें रोजाना कई अनजान कॉल्स आती हैं।
एंड्रॉयड फोन पर ऐसे करें अनजान कॉल्स साइलेंट
अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो सबसे पहले WhatsApp ऐप खोलें।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
WhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
- अब Settings में जाएं और वहां से Privacy पर टैप करें।
- इसके बाद Calls के ऑप्शन को चुनें।
- यहां आपको Silence Unknown Callers का विकल्प दिखाई देगा।
इसका टॉगल जैसे ही आप ऑन करेंगे, अनजान नंबरों से आने वाली सभी WhatsApp कॉल्स अपने आप साइलेंट हो जाएंगी।
iPhone यूजर्स के लिए भी तरीका बेहद आसान
iPhone पर भी अनजान WhatsApp कॉल्स को साइलेंट करने की प्रक्रिया लगभग वही है।
- WhatsApp खोलकर Settings ~ Privacy ~ Calls में जाएं।
- अब Silence Unknown Callers के ऑप्शन को ऑन कर दें।
इसके बाद आपके iPhone पर भी अनजान नंबरों से आने वाली WhatsApp कॉल्स साइलेंट हो जाएंगी और आपको बार-बार डिस्टर्ब नहीं करेंगी।
ये भी पढ़े: 10,001mAh बैटरी वाला फोन आया, Realme P4 Power बना मिडिल क्लास का पावर बैंक स्मार्टफोन
साइलेंट करने के फायदे जानकर आप भी करेंगे ऑन
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपकी डिस्ट्रैक्शन काफी कम हो जाती है। काम, पढ़ाई या आराम के दौरान फोन बेवजह नहीं बजेगा। इसके साथ ही यह आपकी सिक्योरिटी के लिए एक अतिरिक्त परत का काम करता है। अब सिर्फ वही लोग आपको WhatsApp कॉल कर पाएंगे, जिनके नंबर आपके फोन में सेव हैं या जिनसे आपकी पहले चैट हो चुकी है।
साइलेंट के बाद भी कॉल्स का रहेगा पूरा रिकॉर्ड
WhatsApp का यह फीचर इसलिए भी खास है क्योंकि कॉल्स साइलेंट होने के बाद भी उनका पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है। आप जब चाहें Calls टैब में जाकर देख सकते हैं कि किस अनजान नंबर से कॉल आई थी। अगर कॉल जरूरी लगे, तो आप बाद में उस नंबर से संपर्क भी कर सकते हैं।
