अब मोबाइल नहीं, लैपटॉप से होगी WhatsApp कॉल, वेब यूजर्स के लिए आ रहा बड़ा अपडेट

WhatsApp Web Update: WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब तक मोबाइल तक सीमित रहने वाली वॉइस और वीडियो कॉलिंग सुविधा जल्द ही WhatsApp Web पर भी मिलने वाली है।
Now you can make WhatsApp calls from your laptop, not just your mobile phone; a major update is coming for web users.
WhatsApp Web (Source. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

WhatsApp Desktop Calling: WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब तक मोबाइल तक सीमित रहने वाली वॉइस और वीडियो कॉलिंग सुविधा जल्द ही WhatsApp Web पर भी मिलने वाली है। यानी अब यूजर्स अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप से सीधे कॉल कर पाएंगे, वो भी बिना फोन उठाए। यह अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत भरा है जो ऑफिस या घर से कंप्यूटर पर काम करते हुए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं।

WhatsApp Web पर वॉइस और वीडियो कॉलिंग

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp अपने वेब वर्जन में वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर को टेस्ट कर रहा है। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ मोबाइल ऐप तक सीमित है, लेकिन आने वाले समय में WhatsApp Web यूजर्स भी कॉल कर सकेंगे। WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर इंडिविजुअल और ग्रुप चैट्स, दोनों के लिए लाया जा रहा है।

ग्रुप कॉल के लिए मिलेगा कॉल लिंक

इस नए अपडेट में यूजर्स को ग्रुप कॉल लिंक बनाने का ऑप्शन भी मिलेगा। इसका मतलब यह है कि आप एक लिंक बनाकर दूसरों को भेज सकते हैं, जिससे वे आसानी से वॉइस या वीडियो कॉल में जुड़ सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर ऑनलाइन मीटिंग, फैमिली कॉल या ऑफिस डिस्कशन के लिए काफी काम का साबित हो सकता है।

एक साथ कई डिवाइस से जुड़ सकेंगे लोग

WhatsApp का यह नया फीचर क्रॉस-डिवाइस सपोर्ट के साथ आएगा। यानी एक ही ग्रुप कॉल में लोग Android, iOS और Desktop से एक साथ जुड़ सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp Web पर ग्रुप कॉल में कम से कम 32 यूजर्स शामिल हो सकेंगे, जो इसे Zoom और Google Meet जैसे प्लेटफॉर्म्स का मजबूत विकल्प बना सकता है।

WhatsApp के अन्य नए फीचर्स भी रोलआउट

WhatsApp सिर्फ कॉलिंग फीचर ही नहीं, बल्कि iOS यूजर्स के लिए भी एक अहम अपडेट लेकर आ रहा है। यह फीचर पहले Android पर उपलब्ध था। अब नए ग्रुप में जुड़ने वाले मेंबर्स को ग्रुप की पुरानी चैट्स देखने की सुविधा मिलेगी। इससे यूजर्स को बार-बार स्क्रीनशॉट मांगने या "क्या चल रहा था?" पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कब मिलेगा WhatsApp Web पर कॉलिंग फीचर?

फिलहाल WhatsApp ने इस फीचर की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले कुछ हफ्तों में यह अपडेट रोलआउट किया जा सकता है। एक बार यह फीचर लाइव हो गया, तो डेस्कटॉप यूजर्स को लंबे समय से इंतजार की जा रही वॉइस और वीडियो कॉलिंग सुविधा मिल जाएगी।