Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक

WhatsApp यूजर्स इन दिनों एक अजीब समस्या का सामना कर रहे हैं। जिसमें लोगों की स्क्रीन पर Account in review का मैसेज दिखाई दे रहा था। जिससे यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Aug 04, 2026 | 03:17 PM

WhatsApp Account in Review (Source. Social Media)

Follow Us
Follow Us:

WhatsApp Account in Review: भारत समेत कई देशों में हजारों WhatsApp यूजर्स इन दिनों एक अजीब समस्या का सामना कर रहे हैं। जिसमें लोगों ने रोज की तरह ऐप खोला तो उनकी स्क्रीन पर Account in review का मैसेज दिखाई दे रहा था। इसके बाद यूजर्स न तो किसी को मैसेज भेज पा रहे हैं और न ही अपनी पुरानी चैट्स एक्सेस कर पा रहे हैं। वहीं अचानक बड़ी संख्या में अकाउंट्स 24 घंटे के रिव्यू पर जाने से सोशल मीडिया पर भी शिकायतों की बाढ़ आ गई है। ऐसे में अगर आपका अकाउंट भी इस समस्या की चपेट में आया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसको सही करने के लिए सही प्रक्रिया अपनाना जरूरी है।

आखिर क्यों रिव्यू में जा रहे हैं WhatsApp अकाउंट्स?

WhatsApp की आधिकारिक सहायता गाइड ने जानकारी दी है कि जब किसी अकाउंट पर कंपनी की Terms of Service के उल्लंघन का संदेह होता है तो उसे अस्थायी रूप से रिव्यू में डाल दिया जाता है। सबसे बड़ा कारण थर्ड-पार्टी ऐप्स जैसे GB WhatsApp या WhatsApp Plus का इस्तेमाल माना जा रहा है। इसके अलावा बल्क मैसेज भेजना, स्पैम गतिविधियां, अनधिकृत डेटा स्क्रैपिंग या संदिग्ध व्यवहार भी अकाउंट को रिव्यू में भेज सकता है।

24 घंटे के रिव्यू का क्या होता है मतलब?

देखा जा रहा है कि जब किसी अकाउंट पर Account in review दिखाई देता है तब WhatsApp की सुरक्षा टीम उस अकाउंट की गतिविधियों और डिवाइस से जुड़ी जानकारी की जांच करती है। इस दौरान यूजर ऐप की किसी भी सुविधा का उपयोग नहीं कर सकता। वहीं आमतौर पर यह प्रक्रिया 24 घंटे के भीतर पूरी हो जाती है और उसके बाद कंपनी अपने फैसले की जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए देती है। अगर जांच में कोई गंभीर नियम उल्लंघन नहीं मिलता तो अकाउंट दोबारा चालू हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह

Waste To Wealth: जहरीला पानी साफ करने का हथियार बनेगा कोल गैंग्यू, एक नई रिसर्च से जगी उम्मीद

दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया

Meta, Google, X और Snapchat की आज संसद में बड़ी पेशी, PM मोदी का वीडियो हटाने के बाद एक्शन मोड में सरकार

अकाउंट वापस पाने के लिए क्या करें?

जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपका अकाउंट रिव्यू में चला गया है तो ऐप के अंदर मौजूद Send review request विकल्प पर टैप करें। इसके बाद अपनी समस्या लिखकर रिक्वेस्ट सबमिट करें। इसमें ध्यान रखें कि एक समय में केवल एक फोन नंबर की ही समीक्षा की जाती है। यदि ऐप में रिव्यू रिक्वेस्ट का विकल्प दिखाई नहीं देता तो इसका मतलब हो सकता है कि अकाउंट पर स्थायी कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़े: भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह

इन गलतियों से बचेंगे तो नहीं होगा अकाउंट बैन

बता दें कि रिव्यू रिक्वेस्ट भेजने के बाद बार-बार सपोर्ट टीम से संपर्क करने या दूसरे अकाउंट से मैसेज करने से प्रक्रिया तेज नहीं होती। साथ ही किसी भी थर्ड-पार्टी एजेंसी या व्यक्ति के पास आपका WhatsApp अनबैन कराने का अधिकार नहीं होता। भविष्य में ऐसी परेशानी से बचने के लिए हमेशा Google Play Store या Apple App Store से आधिकारिक WhatsApp डाउनलोड करें, स्पैम या बल्क मैसेज भेजने से बचें और किसी भी मॉडिफाइड ऐप का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसा करने से आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा और स्थायी बैन का खतरा भी कम होगा।

Whatsapp users in a panic as the app suddenly shows account in review

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 03:17 PM

Topics:  

  • Tech News
  • WhatsApp
  • Whatsapp Users

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.