Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा

Jio 3 in 1 Plan: घर के लिए अलग ब्रॉडबैंड, टीवी और OTT सब्सक्रिप्शन पर हर महीने ज्यादा खर्च कर रहे हैं तो आपके लिए काम की जानकारी सामने आई है। Reliance Jio ने होम यूजर्स के लिए नए 3-इन-1 प्लान लाया है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Aug 04, 2026 | 09:27 PM

Jio 3 in 1 Plan (Source. Navbharat Desk)

Follow Us
Follow Us:

 Jio New Plans: क्या आप भी अपने घर के लिए अलग-अलग ब्रॉडबैंड, टीवी और OTT सब्सक्रिप्शन पर हर महीने ज्यादा खर्च कर रहे हैं तो आपके लिए काम की जानकारी सामने आई है। बता दें कि Reliance Jio ने होम यूजर्स के लिए नए 3-इन-1 सर्विस पैक लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में Wi-Fi, 1000 से ज्यादा Live TV चैनल और OTT प्लेटफॉर्म्स का फायदा एक साथ मिल रहा है। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि इन पैक्स की मासिक लागत अलग-अलग सेवाएं लेने की तुलना में कम पड़ेगी। इसके साथ ही Jio ने केवल टीवी और केवल Wi-Fi इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए भी नए प्लान पेश किए हैं।

Jio के नए 3-इन-1 प्लान में क्या मिलेगा?

Jio ने अपने नए 3-इन-1 पैक को दो वैलिडिटी विकल्पों में लॉन्च किया है। जिसमें पहला 2+1 महीने वाला प्लान 2,122 रुपये का है जिसकी प्रभावी मासिक लागत 707 रुपये पड़ती है। इसमें 100 Mbps ब्रॉडबैंड स्पीड, 1000+ Live TV चैनल और 12 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। वहीं दूसरा 3+1 महीने वाला प्लान 2,222 रुपये का है। इसकी प्रभावी मासिक कीमत 555 रुपये है। इस प्लान में 30 Mbps Wi-Fi स्पीड के साथ 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 12 OTT प्लेटफॉर्म्स का लाभ मिलता है। वहीं कम बजट में ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह एक आकर्षक विकल्प हो सकता है।

TV Only और Wi-Fi Only प्लान भी हुए लॉन्च

इस प्लान में Jio ने उन ग्राहकों का भी ध्यान रखा है जिन्हें केवल टीवी या सिर्फ इंटरनेट सेवा चाहिए। इसमें TV Only प्लान का 5 महीने वाला विकल्प 2,000 रुपये में उपलब्ध है जिसकी मासिक लागत 400 रुपये पड़ती है। इसमें 1000+ Live TV चैनल, 200+ HD चैनल और 15 से ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। वहीं इसका 2 महीने वाला प्लान 1,000 रुपये का है। दोनों प्लान्स के लिए 200 रुपये का सेटअप शुल्क देना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग

ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर

WhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक

भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह

वहीं दूसरी ओर Wi-Fi Only प्लान में 100 Mbps और 30 Mbps स्पीड के विकल्प दिए गए हैं। 100 Mbps वाले 5 महीने के प्लान की कीमत 3,000 रुपये है जबकि 30 Mbps वाला 5 महीने का प्लान 2,200 रुपये में उपलब्ध है।

कौन-सा प्लान है सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?

इस प्लान में अगर आपको इंटरनेट, लाइव टीवी और OTT तीनों सेवाओं की जरूरत है तो Jio का नया 3-इन-1 प्लान अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने की तुलना में ज्यादा किफायती साबित हो सकता है। वहीं सिर्फ इंटरनेट या टीवी इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी ने अलग-अलग प्लान्स भी उपलब्ध कराए हैं जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुन सकते हैं।

ये भी पढ़े: कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग

Jio के नए प्लान्स एक नजर में

प्लान वैलिडिटी कुल कीमत प्रति माह लागत फायदे सेटअप शुल्क
Jio 3-in-1 (100 Mbps) 2+1 महीने ₹2,122 ₹707 100 Mbps Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल, 12 OTT प्लेटफॉर्म –
Jio 3-in-1 (30 Mbps) 3+1 महीने ₹2,222 ₹555 30 Mbps Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल, 12 OTT प्लेटफॉर्म –
TV Only 5 महीने ₹2,000 ₹400 1000+ Live TV, 200+ HD चैनल, 15+ क्षेत्रीय भाषाएं ₹200
TV Only 2 महीने ₹1,000 ₹500 1000+ Live TV, 200+ HD चैनल, 15+ क्षेत्रीय भाषाएं ₹200
Wi-Fi Only (100 Mbps) 5 महीने ₹3,000 ₹600 100 Mbps ब्रॉडबैंड –
Wi-Fi Only (100 Mbps) 2 महीने ₹1,500 ₹750 100 Mbps ब्रॉडबैंड ₹300
Wi-Fi Only (30 Mbps) 5 महीने ₹2,200 ₹450 30 Mbps ब्रॉडबैंड –
Wi-Fi Only (30 Mbps) 2 महीने ₹1,100 ₹550 30 Mbps ब्रॉडबैंड –

इस टेबल में सभी प्लान की जानकारी दी गई है।

Jio big announcement wi fi 1000 live tv channels and ott all in a single plan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 09:27 PM

Topics:  

  • Jio
  • Tech News
  • Telecommunication
  • wifi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.