₹123 में पूरा महीना चलेगा फोन, Jio का सस्ता प्लान जानकर मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
Jio Recharge Plan: महंगे रिचार्ज के इस दौर में अगर आपका बजट तंग है और आपको ज्यादा डेटा नहीं, बल्कि लंबी वैलिडिटी चाहिए, तो रिलायंस जियो का यह सस्ता प्लान आपके लिए किसी राहत से कम नहीं है।
- Written By: सिमरन सिंह
Jio Plan (source. X)
Cheapest Jio Plan: महंगे रिचार्ज के इस दौर में अगर आपका बजट तंग है और आपको ज्यादा डेटा नहीं, बल्कि लंबी वैलिडिटी चाहिए, तो रिलायंस जियो का यह सस्ता प्लान आपके लिए किसी राहत से कम नहीं है। जियो का ₹123 वाला प्रीपेड रिचार्ज 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम खर्च में फोन चालू रखना चाहते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस प्लान में आपको क्या-क्या मिलता है और यह किन लोगों के लिए है।
Jio ₹123 रिचार्ज प्लान की पूरी जानकारी
रिलायंस जियो का यह किफायती प्लान कीमत में भले ही छोटा हो, लेकिन जरूरत के हिसाब से काफी काम का है। ₹123 के इस रिचार्ज में यूजर्स को हर दिन 0.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके साथ ही देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं, इस प्लान में कुल 300 SMS भी शामिल हैं। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो इंटरनेट का सीमित इस्तेमाल करते हैं और कॉलिंग को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं।
28 दिन की वैलिडिटी में कितना डेटा मिलेगा?
Jio के इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी पूरे 28 दिन की है। रोजाना 0.5GB डेटा के हिसाब से कुल 14GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। अगर आपका डेली डेटा खत्म हो जाता है, तो इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होगा, बल्कि स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी, जिससे जरूरी काम फिर भी किए जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
Samsung का बड़ा दांव, अब सस्ते में मिलेगा Premium Galaxy Phone, कंपनी खुद बेच रही Refurbished Smartphones
Jio यूजर्स की सालभर की टेंशन खत्म, Annual Plan करा देगा पूरे साल फ्री, रोज मिलेगा 2.5GB Data और OTT का मजा
Googlebook Laptop का बड़ा धमाका, Gemini AI बदलेगा लैपटॉप इस्तेमाल करने का तरीका, ChromeOS और Android का संगम
ये भी पढ़े: अब लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं, घर बैठे मोबाइल से ऐसे बदलें आधार कार्ड का पता
फ्री में मिलेंगे ये अतिरिक्त फायदे
₹123 वाले इस सस्ते रिचार्ज के साथ जियो अपने यूजर्स को कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है। इस प्लान में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के Jio TV और Jio Saavn का एक्सेस मिलता है। यानी आप टीवी चैनल देख सकते हैं और म्यूजिक भी सुन सकते हैं, वो भी बिना अलग से पैसे दिए।
किन यूजर्स के लिए है यह प्लान?
यहां ध्यान देने वाली सबसे अहम बात यह है कि जियो का यह ₹123 वाला प्लान केवल JioBharat फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अगर आपके पास स्मार्टफोन है, तो आप इस रिचार्ज का फायदा नहीं उठा सकते। कंपनी यह सस्ता प्लान खासतौर पर JioBharat फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों को देती है। वहीं Airtel या Vodafone Idea के पास फिलहाल 28 दिन की वैलिडिटी वाला इतना सस्ता प्लान मौजूद नहीं है, जिससे जियो का यह ऑफर और भी खास बन जाता है।
