-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- First Sale Of Apple Iphone 15 Series In India Today People Started Standing In Line From 4 Am In The Morning
Apple iPhone 15 सीरीज की पहली बिक्री भारत में शुरू, नए iPhone पाने के लिए सुबह 4 बजे से ही लगी लाइन
- Written By: सुनीता पांडे

मुंबई: Apple iPhone 15 सीरीज अब बिक्री के लिए उपलब्ध है। दिल्ली और मुंबई में Apple स्टोर के उद्घाटन के बाद यह पहला iPhone लॉन्च है। जैसा कि हमने दुनिया भर के अन्य एप्पल स्टोर पर देखा है, एप्पल उत्साही सबसे लेटेस्ट नए आईफोन खरीदने के लिए स्टोर के बाहर लाइन लगा रहे हैं, जिनमें आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स शामिल हैं।भारत के दो Apple स्टोर्स में से एक, दिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक के बाहर खरीदारों की लंबी कतार देखी गई। खबरों के मुताबिक लाइन में लगे लोग लेटेस्ट डिवाइस खरीदने के लिए सुबह 4 बजे से इंतजार कर रहे हैं। मॉल के बाहरी हिस्से तक iPhone खरीदने की होड़ मची है।
#WATCH | Apple's iPhone 15 series to go on sale in India from today. Visuals from the country’s second Apple Store at Delhi's Select Citywalk Mall in Saket. pic.twitter.com/1DvrZTYjsW — ANI (@ANI) September 22, 2023
Apple ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि जो खरीदार नए iPhone 15 Pro और Pro Max खरीदने के लिए HDFC बैंक कार्ड का उपयोग करेंगे उन्हें 6,000 रुपये की तत्काल छूट मिलेगी। iPhone 15 और 15 Plus के लिए, जो नॉन-प्रो मॉडल हैं, Apple 5,000 रुपये का कैशबैक दे रहा है। ये ऑफर पुराने iPhone मॉडल पर भी लागू हैं, iPhone 14 और 14 Plus पर 4,000 रुपये की छूट, iPhone 13 पर 3,000 रुपये की छूट और iPhone SE पर 2,000 रुपये की छूट है।
Apple iPhone 15 और iPhone 15 Plus HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर ₹5000 की छूट के बैंक ऑफर के साथ उपलब्ध हैं। HDFC डेबिट कार्ड ईएमआई लेनदेन के लिए भी यही छूट उपलब्ध है। हालांकि, ये छूट iPhone 15 Pro पर लागू नहीं है, और iPhone 15 Pro Max फिलहाल ई-कॉमर्स साइट पर एप्लीकेबल नहीं है।
Apple प्रत्यक्ष छूट के अलावा, Apple ‘ट्रेड-इन’ ऑप्शन भी प्रदान करता है। Apple के अनुसार, ग्राहक नए iPhone के लिए योग्य स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 55,700 रुपये तक का तत्काल क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
iOS 26 अपडेट के बाद आपका iPhone हो गया है स्लो? इन 6 आसान सेटिंग्स से मिनटों में बढ़ सकती है स्पीड
iPhone यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, iOS 27 अपडेट से बाहर हो सकते हैं ये लोकप्रिय मॉडल, देखें पूरी लिस्ट
iPhone खरीदने से पहले जरूर पढ़ें: iPhone 15, 16 या 17 कौन सा फोन आपके लिए है परफेक्ट?
iPhone 17 के लॉन्च से पहले मिल रही है भारी छूट, इन प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑफर
भारत में iPhone 15 की कीमत:
iPhone 15 (128GB): Rs 79,900
iPhone 15 (256GB): Rs 89,900
iPhone 15 (512GB): Rs 1,09,900
भारत में iPhone 15 Plus की कीमत:
iPhone 15 Plus (128GB): Rs 89,900
iPhone 15 Plus (256GB): Rs 99,900
iPhone 15 Plus (512GB): Rs 1,19,900
भारत में iPhone 15 Pro की कीमत:
iPhone 15 Pro(128GB): Rs 1,34,900
iPhone 15 Pro(256GB): Rs 1,44,900
iPhone 15 Pro(512GB): Rs 1,64,900
iPhone 15 Pro (1TB): Rs 1,84,900
भारत में आईफोन 15 Pro Max की कीमत:
iPhone 15 Pro Max (256GB): Rs 1,59,900
iPhone 15 Pro Max (512 GB): Rs 1,79,900
iPhone 15 Pro Max (1 TB): Rs 1,99,900
First sale of apple iphone 15 series in india today people started standing in line from 4 am in the morning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री, खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला
Jul 29, 2026 | 03:19 PMजेडपी का 333 करोड़ रुपये का बजट पेश, कृषि-शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास पर विशेष फोकस
Jul 29, 2026 | 03:19 PM436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
Jul 29, 2026 | 03:17 PMछत्रपति संभाजीनगर: फर्जी दस्तावेजों के सहारे डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश, 8 लोगों पर धोखाधड़ी का केस
Jul 29, 2026 | 03:17 PMBhandara News: भंडारा में अवैध महुआ शराब की भट्टी ध्वस्त, ₹1.65 लाख का लाहन और सामान जब्त
Jul 29, 2026 | 03:15 PMपुणे में मानसून की असमान बारिश: पश्चिमी घाट के बांध लबालब, पूर्वी तहसीलों में अब भी सूखे जैसे हालात
Jul 29, 2026 | 03:05 PM48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
Jul 29, 2026 | 03:04 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














