- Hindi News »
- Technology »
- Entry Of Ai In Judiciary Now We Will Say My Lord
न्यायपालिका में AI की एंट्री, अब कहेंगे माई लॉर्ड
Robo Judge Technology: भारत की न्यायपालिका में जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जोड़ा जा रहा है। जिससे आने वाले समय में केस को तेज किया जा सकता है, जिससे भारत में न्याय को सही किया जा सकें।
- Written By: सिमरन सिंह

My Lord AI क्या है। (सौ. ai)
AI in Judiciary Robo Judge: भारत की न्यायपालिका में जल्द ही एक बड़ा तकनीकी बदलाव देखने को मिलेगा। अब तक दफ्तरों के काम आसान बनाने वाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस न्यायिक व्यवस्था में भी अहम भूमिका निभाने जा रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा, जो लंबे समय तक अदालतों के चक्कर काटने से परेशान रहते हैं। अंग्रेजी कहावत “Justice Delayed is Justice Denied” अब बीते जमाने की बात साबित हो सकती है।
ट्रैफिक नियम तोड़ने से लेकर जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों का निपटारा जल्द से जल्द संभव होगा। खबर है कि वर्ष 2025 के अंत तक भारत इस प्लान को लागू कर सकता है, जहां AI न्यायिक फैसलों में ‘माई लॉर्ड’ की तरह सहयोगी भूमिका निभाएगा।
क्या है ‘रोबो जज’ तकनीक?
‘रोबो जज’ का मतलब यह नहीं है कि अदालत में जज की जगह कोई रोबोट बैठकर फैसला सुनाएगा। दरअसल, इसमें AI की मदद से केस की जानकारी, बैकग्राउंड और पुराने फैसलों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इस विश्लेषण से इंसानी जजों को तेजी से और निष्पक्ष निर्णय लेने में मदद मिलेगी। इसे जजों का रिप्लेसमेंट नहीं, बल्कि उनका सहायक माना जा रहा है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
Google का बड़ा सरप्राइज, अब फोन पर शुरू किया काम टैबलेट पर होगा तुरंत जारी, Android 17 का नया फीचर मचाएगा धूम
PhonePe बनाएगा छोटे दुकानदार को हाईटेक, SmartPod में मिलेंगे QR, कार्ड और आवाज़ वाला पेमेंट सिस्टम
Motorola के धमाकेदार फोन की सेल हुई शुरू, मिलेगा 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाले 5G फोन का वादा
X पर कॉपी-पेस्ट क्रिएटर्स की अब खैर नहीं, Viral Video चुराकर कमाई करने वालों को होगा भारी नुकसान
जजों को दी जाएगी विदेशी ट्रेनिंग
सरकार ने ‘रोबो जज’ तकनीक को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला और सत्र न्यायालयों के जजों को विशेष ट्रेनिंग देने की योजना बनाई है। इसके तहत जजों को उन देशों में भेजा जाएगा, जहां यह तकनीक पहले से सफलतापूर्वक काम कर रही है। वहां वे सीखेंगे कि AI किस तरह साक्ष्यों का विश्लेषण करता है और फैसलों को अधिक सटीक व निष्पक्ष बनाने में मदद करता है। इस पहल से भारतीय न्याय व्यवस्था को आधुनिक और तेज गति प्रदान करने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े: ChatGPT डाउन: क्या है समाधान और कौन-से हैं बेहतरीन AI विकल्प?
एस्टोनिया और चीन का सफल मॉडल
‘रोबो जज’ का प्रयोग सबसे पहले एस्टोनिया में हुआ था। यहां 7000 यूरो तक के विवादों में AI फैसले सुनाता है। यह प्रक्रिया ई-गवर्नेंस मॉडल का हिस्सा है। AI पहले सबूतों का बारीकी से विश्लेषण करता है और फिर निर्णय सुनाता है। अगर कोई पक्ष इससे असंतुष्ट हो, तो वह मानव जज के पास अपील कर सकता है। इसी तरह चीन में भी इस तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है और लाखों मामलों में AI ने निष्पक्ष एवं त्वरित फैसले दिए हैं।
ध्यान देंने वाली बात
भारत में अगर यह प्रयोग सफल होता है, तो न्यायिक व्यवस्था न केवल तेज होगी, बल्कि आम लोगों का अदालतों से भरोसा भी और मजबूत होगा। आने वाले समय में AI अदालत की कार्यवाही में अहम सहयोगी साबित हो सकता है।
Entry of ai in judiciary now we will say my lord
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईंधन संकट पर CM फडणवीस की सख्त चेतावनी! बाेले- पेट्रोल-डीजल की न करें जमाखोरी, अफवाहों से बचने की अपील
May 25, 2026 | 05:36 PMभारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 05:36 PMKunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी
May 25, 2026 | 05:33 PMViral Beauty Trend Of Social Media: सोशल मीडिया के वायरल देशी ब्यूटी ट्रेंड, जो वाकई में असरदार है
May 25, 2026 | 05:31 PMजवाब दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को दी 27 मई तक की मोहलत; अग्रिम जमानत निरस्त करने का है मामला
May 25, 2026 | 05:31 PMPM YASASVI Scholarship 2026: छात्रों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये तक, जानें कौन कर सकता है आवेदन
May 25, 2026 | 05:31 PMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:08 AMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














