- Hindi News »
- Technology »
- Elon Musk Grokipedia Online Encyclopedia Wikipedia Rival
Elon Musk ने लॉन्च किया Grokipedia, Wikipedia को टक्कर देने वाली नई AI एनसाइक्लोपीडिया
Grokipedia Vs Wikipedia: Elon Musk ने सोमवार को अपनी नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ऑनलाइन Encyclopedia 'Grokipedia' का शुरुआती वर्ज़न जारी किया है।
- Written By: सिमरन सिंह

Grokipedia में क्या है खास। (सौ. Grokipedia)
Elon Musk Launches Grokipedia: दुनिया के अरबपति उद्योगपति Elon Musk ने सोमवार को अपनी नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ऑनलाइन Encyclopedia ‘Grokipedia’ का शुरुआती वर्ज़न जारी किया है। मस्क इसे लोकप्रिय ऑनलाइन ज्ञानकोष Wikipedia का less biased विकल्प बता रहे हैं।
Wikipedia को चुनौती देने आया Grokipedia
The Washington Post की रिपोर्ट के मुताबिक, Grokipedia को xAI के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम द्वारा बनाया गया है और इसे Elon Musk ने “Wikipedia से बेहतर, निष्पक्ष और सत्य-आधारित प्लेटफॉर्म” बताया है। हालांकि इसका लेआउट और लेखन शैली Wikipedia से काफी मिलती-जुलती है, लेकिन इसका दायरा फिलहाल बहुत सीमित है। रिपोर्ट में कहा गया कि इसके कई लेखों में right-leaning bias देखने को मिला है।
Musk का बयान
Musk ने 29 सितंबर को पहली बार Grokipedia की घोषणा की थी। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “We are building Grokipedia @xAI. Will be a massive improvement over Wikipedia. Frankly, it is a necessary step towards the xAI goal of understanding the Universe.” मस्क ने इसे Wikipedia के “पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण” के जवाब में एक वैकल्पिक मंच बताया।
सम्बंधित ख़बरें
फोटो से खाली हो रहा बैंक अकाउंट, AEPS Face Fraud का नया खेल, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई
अब वीडियो देखते-देखते करें मल्टीटास्किंग, YouTube का बड़ा अपडेट, PiP फीचर सभी यूज़र्स के लिए शुरू
मोबाइल पर नहीं आया Emergency Alert? घबराइए नहीं, ये 5 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार
Census 2027: घर बैठे भरें जनगणना फॉर्म, नहीं तो पड़ सकता है भारी, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
Grokipedia बनाम Wikipedia
रिपोर्ट के अनुसार, Grokipedia में Gender पर लिखा गया है, “Gender refers to the binary classification of humans as male or female based on biological sex…” वहीं Wikipedia इसे सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से परिभाषित करता है, “Gender is the range of social, psychological, cultural, and behavioral aspects of being a man (or boy), woman (or girl), or third gender.”
यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि Grokipedia biological दृष्टिकोण को प्राथमिकता देता है, जबकि Wikipedia सामाजिक पहलू पर ज़ोर देता है।
लॉन्च के दौरान तकनीकी अड़चनें
यह वेबसाइट सोमवार को चुपचाप लाइव हुई, लेकिन कुछ घंटों में ही डाउन हो गई और शाम तक दोबारा सक्रिय हुई। मस्क ने पहले 20 अक्टूबर को कहा था कि रिलीज़ में “कुछ प्रोपेगेंडा हटाने के लिए” थोड़ा विलंब किया जा रहा है। लॉन्च के समय Grokipedia पर लगभग 8.85 लाख लेख थे, जबकि Wikipedia पर यह संख्या 8 मिलियन से अधिक है।
Musk की प्रोफ़ाइल पर विशेष दृष्टिकोण
Grokipedia पर मस्क की प्रोफाइल Wikipedia से बिल्कुल अलग दिखती है। इसमें लिखा गया है कि मस्क का काम “AI सुरक्षा और सत्य-आधारित विकास” पर केंद्रित है, न कि भारी विनियमन पर। “His long-term vision prioritizes safeguarding human consciousness against existential threats…” हालांकि कुछ हिस्सों में गलतियां भी मिलीं, जैसे ओहायो के राजनेता विवेक रामास्वामी के बारे में गलत जानकारी देना।
ये भी पढ़े: भारतीय छात्र किस तरह से कर रहे ChatGPT का इस्तेमाल, इस तरह की चीजें करते है सर्च
Grokipedia का आधार वही LLM है जो Grok चैटबॉट को चलाता है
रिपोर्ट में कहा गया कि Grokipedia के लेख उसी Large Language Model (LLM) से तैयार किए जा रहे हैं जो मस्क के Grok चैटबॉट को शक्ति देता है। इसका फायदा यह है कि यह X के लाइव डेटा से अपडेट रह सकता है, लेकिन इसी कारण इसमें गलत जानकारी और विवादास्पद उत्तरों का जोखिम भी बढ़ जाता है।
ध्यान दें
Grokipedia मस्क की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वे पारंपरिक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिबरल नैरेटिव को चुनौती देना चाहते हैं। हालांकि यह अभी शुरुआती दौर में है, पर मस्क का दावा है कि यह ज्ञान की दुनिया में सत्य और निष्पक्षता की नई परिभाषा गढ़ेगा।
Elon musk grokipedia online encyclopedia wikipedia rival
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMनागपुर में सनसनी: नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी
May 03, 2026 | 08:52 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














