-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Creating An Irctc Account And Linking Aadhaar Has Become Easy Learn The Complete Step By Step Process
IRCTC अकाउंट बनाना और Aadhaar लिंक करना हुआ आसान, जानें पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- Written By: सिमरन सिंह
IRCTC Registration and Aadhaar KYC: ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए IRCTC का उपयोग करते हैं, तो आपके लिए आधार आधारित वेरिफिकेशन बेहद ज़रूरी हो जाता है।

IRCTC में कैसे बनाए अकांउट। (सौ. Freepik)
Indian Railways Online Registration: अगर आप ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए IRCTC का उपयोग करते हैं, तो आपके लिए आधार आधारित वेरिफिकेशन बेहद ज़रूरी हो जाता है। IRCTC ने अकाउंट रजिस्ट्रेशन और आधार लिंकिंग की प्रक्रिया को काफी सरल बना दिया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप कुछ आसान चरणों में अपना IRCTC अकाउंट बना सकते हैं और उसे आधार से लिंक कर सकते हैं।
IRCTC अकाउंट कैसे बनाएं?
IRCTC पर नया खाता बनाने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। “Visit the official IRCTC website: www.irctc.co.in.” इसके बाद Register या Sign Up पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन पेज पर आपको एक यूनिक यूज़रनेम, पासवर्ड और अपनी पर्सनल डिटेल्स भरनी होती हैं। पेज पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ते हुए आपको अपने Email Address और मोबाइल नंबर को भी वेरिफाई करना होता है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही आपका नया IRCTC अकाउंट एक्टिव हो जाता है और आप टिकट बुकिंग शुरू कर सकते हैं।
IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे लिंक करें?
अकाउंट बनने के बाद अगला कदम है इसे आपके आधार से लिंक करना। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है। सबसे पहले अपने यूज़रनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद My Account सेक्शन में जाएं और My Profile या Authenticate User का विकल्प चुनें।
सम्बंधित ख़बरें
CSC Aadhaar Recruitment 2026: 312 आधार ऑपरेटर पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी जानकारी
Blue Aadhaar Card खो गया? घबराने की जरूरत नहीं, मोबाइल से मिनटों में डाउनलोड करें बच्चे का आधार
मुंबई में बारिश से पश्चिम रेलवे प्रभावित, 49 ट्रेनें रद्द, 19 हजार यात्रियों को भोजन और 52.65 लाख रुपये रिफंड
अब घर बैठे बनेगा Aadhaar Card, बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए UIDAI की खास सुविधा, जानें कैसे करें बुकिंग
“Choose the Aadhaar KYC or Authenticate User option.” अब यहां अपना 12-अंकों का आधार नंबर या वर्चुअल आईडी दर्ज करें। इसके बाद Send OTP या Verify Details पर क्लिक करें। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। “Enter your 12-digit Aadhaar Number or Virtual ID.”
OTP डालकर Verify OTP पर क्लिक करें और स्क्रीन पर दिख रहे कंसेंट फॉर्म को स्वीकार करें। इसके बाद Submit या Update पर क्लिक करते ही आधार लिंकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाती है। आधार वेरिफिकेशन सफल होने के बाद, दोबारा लॉगिन करने पर आपको आपके प्रोफाइल में एक ग्रीन टिक दिखाई देगा, जिससे पता चलता है कि आपका IRCTC अकाउंट अब आधार से प्रमाणित है।
टिकट करें बुक
इस प्रकिया को पूरा करने के बाद आप आराम से किसी भी तरह की टिकट को बुक कर सकते है, जिसमें तत्काल टिकट से लेकर किसी भी तरह की टिकट को बुक किया जा सकेंगा। इसके साथ ही IRCTC में मिलने वाली सुविधाओं को भी आप आराम से इस्तेमाल कर पाएगें।
Creating an irctc account and linking aadhaar has become easy learn the complete step by step process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
Jul 09, 2026 | 07:08 PMहरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMगणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Jul 09, 2026 | 06:53 PMसावन शिवरात्रि 2026: इस एक रात खुलते हैं भोलेनाथ की कृपा के द्वार! नोट कर लें जलाभिषेक का सबसे चमत्कारी समय
Jul 09, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














