Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में महंगे हुए Xiaomi और Redmi के स्मार्टफोन्स, Xiaomi 17T और Redmi 15 सीरीज की देखें नई प्राइस लिस्ट

Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन खरीदने वालों को झटका मिलने वाला है, कंपनी कई मॉडल्स के दाम 1,000 से 5,000 रुपये तक बढ़ाने जा रही है। जानिए Xiaomi 17T और Redmi 15 सीरीज की नई कीमतें।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 27, 2026 | 03:21 PM

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Xiaomi And Redmi Smartphones Price Increase Up To 5000 Rupees: अगर आप इस समय Xiaomi या Redmi का नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। एक रिपोर्ट में यह बड़ा दावा किया गया है कि कंपनी भारत में अपने कई लोकप्रिय स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। शाओमी और रेडमी के स्मार्टफोन्स की कीमतों में 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

स्मार्टफोन यूजर्स की जेब पर बढ़ेगा बोझ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiomi अपने मिड-बजट और फ्लैगशिप, दोनों ही श्रेणियों के फोन के दाम बढ़ाने की तैयारी में है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की है कि इस प्राइस हाइक का असर Xiaomi 17T, Redmi Note 15, Redmi 15A और Redmi 15C जैसे मॉडल्स पर पड़ेगा। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी इन स्मार्टफोन्स के किसी एक वेरिएंट पर नहीं, बल्कि सभी स्टोरेज वेरिएंट्स पर लागू हो सकती है।

फ्लैगशिप फोन की कीमतों में भारी उछाल

शाओमी का प्रीमियम फ्लैगशिप फोन Xiaomi 17T अब काफी महंगा होने वाला है। यह फोन दो स्टोरेज विकल्प में आता है, एक  12GB+256GB और दूसरा 12GB+512GB । इसका बेस वेरिएंट (12GB+256GB), जो पहले 59,999 रुपये में मिलता था अब 5,000 रुपये महंगा होकर 64,999 रुपये का हो जाएगा। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट (12GB+512GB), जिसकी पुरानी कीमत 64,999 रुपये थी अब 69,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

सम्बंधित ख़बरें

AI Solved Jacobian Conjecture: हार्वर्ड के गणितज्ञ ने AI की मदद से 87 साल पुरानी चुनौती ध्वस्त कर रचा इतिहास

A19 Pro चिप और 12GB रैम के साथ आएगा ऐप्पल का बजट लैपटॉप, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

iOS 27 Finance Lock: नहीं भरी किस्त तो काम करना बंद कर देंगे iPhone के फीचर्स, बीटा कोड से हुआ बड़ा खुलासा

Lava Virat V1 5G: देसी कंपनी Lava का बड़ा दांव, 15k के बजट में Poco-Samsung को देगा सीधी टक्कर

मिड-रेंज सेगमेंट में भी बढ़ा दाम

Redmi की सबसे लोकप्रिय ‘Note’ सीरीज भी इस प्राइस हाइक से अछूती नहीं है। Redmi Note 15 के दोनों वेरिएंट्स की कीमतों में करीब 2,000 रुपये का इजाफा किया जा रहा है।

  • इसका 8GB+128GB वाला वेरिएंट अब 26,999 रुपये के बजाय 28,999 रुपये में मिलेगा।
  • इसका हाई-एंड वेरिएंट 8GB+256GB, जो पहले 29,999 रुपये का था अब 31,999 रुपये में बेचा जाएगा।

बजट फोन भी अब नहीं रहे सस्ते

आम लोगों के बजट में आने वाली Redmi 15 सीरीज की कीमतों में भी 1,000 रुपये से 1,500 रुपये तक की वृद्धि की संभावना है।

  • Redmi 15 सीरीज का शुरुआती दाम जो पहले 14,999 रुपये था, अब बढ़कर 15,999 रुपये हो सकता है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 24,499 रुपये से बढ़कर 25,499 रुपये होने का अनुमान है।
  • Redmi 15C सीरीज के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये से बढ़कर 18,499 रुपये हो जाएगी।
  • Redmi 15A: इस एंट्री-लेवल फोन का 4GB+64GB वेरिएंट अब 14,999 रुपये की जगह 15,999 रुपये में मिलेगा।

यह भी पढ़ें AI Solved Jacobian Conjecture: हार्वर्ड के गणितज्ञ ने AI की मदद से 87 साल पुरानी चुनौती ध्वस्त कर रचा इतिहास

शाओमी के साथ अन्य कंपनियां भी कतार में

दिलचस्प बात यह है कि कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली शाओमी अकेली कंपनी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, Oppo ,Vivo , Realme और Samsung जैसी दिग्गज Android कंपनियां भी अपने दाम बढ़ा सकती हैं। इतना ही नहीं, एप्पल भी अपनी अपकमिंग iPhone 17 सीरीज की कीमतों में भारत में इजाफा कर सकता है। शाओमी ने इससे पहले भी अपने कुछ बजट फ्रेंडली फोन के दाम बढ़ाए थे, जो स्मार्टफोन बाजार में बढ़ती लागत की ओर इशारा करते हैं।

Xiaomi redmi smartphones price hike india new price list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 03:21 PM

Topics:  

  • Technology News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.