ChatGPT हुआ अचानक डाउन, हजारों यूजर्स नहीं कर पाए लॉगिन, OpenAI ने खुद मानी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी

ChatGPT Down: दुनियाभर में 25 जुलाई 2026 की दोपहर हजारों ChatGPT यूजर्स को अचानक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने शिकायत की कि वे अपने अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे थे।
ChatGPT Server Down suddenly went down, leaving thousands of users unable to log in
ChatGPT Server Down (Source. Navbharat Desk)
Updated on

ChatGPT Server Down: ChatGPT काम नहीं कर रहा है जिस कारण से लाखों यूजर्स को परेशानी का साामना करना पड़ रहा है, वहीं यह परेशानी 25 जुलाई, 2026 की दोपहर को देखी जा रही है। जिसमें यूजर्स को लॉग-इन करने, चैट लोड करने और वेबसाइट व ऐप दोनों पर एक्सेस से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इंडिपेंडेंट आउटेज-ट्रैकर Downdetector ने सबसे पहले इस रुकावट का पता लगाया। वहीं कुछ ही समय में देखते ही देखते सोशल मीडिया और आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म पर शिकायतों की बाढ़ आ गई। वहीं बाद में OpenAI ने भी इस तकनीकी समस्या की आधिकारिक पुष्टि की है।

Downdetector पर अचानक बढ़ीं शिकायतें

देखा जा रहा है कि Downdetector में दोपहर करीब 2:54 बजे से शिकायतों में तेज़ उछाल दर्ज किया गया। जिसमें सामान्य दिनों में जहां केवल 2 के आसपास रिपोर्ट आती थीं। वहां पर कुछ ही मिनटों में शिकायतों की संख्या 1,560 से अधिक पहुंच गई। वहीं इतनी बड़ी संख्या को देखकर साफ पता चलता है कि समस्या किसी एक देश या फीचर तक सीमित नहीं थी बल्कि व्यापक स्तर पर सामने आई रही थी।

OpenAI ने स्टेटस पेज पर दी जानकारी

जानकारी के लिए बता दें कि OpenAI ने अपने आधिकारिक स्टेटस पेज पर इस आउटेज को Elevated error rates के रूप में दर्ज किया है। जिसमें कंपनी का कहना है कि Elevated error rates की समस्या को लेकर जांच जारी है और ChatGPT, APIs तथा Codex सहित कई सेवाएं इससे प्रभावित हुई हैं। लेकिन OpenAI के सिस्टम स्टेटस डैशबोर्ड के मुताबिक इस घटना से पहले सेवाओं का प्रदर्शन काफी स्थिर रहा है। कंपनी के आंकड़ों के अनुसार ChatGPT की अपटाइम 99.66%, APIs की 99.93% और Codex की 99.98% रही है। वहीं FedRAMP और Ads Platform जैसी अन्य सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहीं।

सबसे ज्यादा शिकायतें ChatGPT से जुड़ीं

Downdetector ने जो आंकड़ों सामने आए है उसमें से लगभग 80 प्रतिशत शिकायतें ChatGPT से संबंधित थीं। इसके अलावा करीब 8 प्रतिशत शिकायतें मोबाइल ऐप और 6 प्रतिशत API सेवाओं से जुड़ी थीं। कई यूजर्स ने लॉगिन फेल होने, DALL·E, Sora और Codex जैसी AI सेवाओं के काम न करने की भी शिकायत दर्ज कराई।

फिलहाल कब तक ठीक होगी समस्या?

इसके बाद जो जानकारी सामन आई है उसके अनुसार OpenAI ने अभी तक यह नहीं बताया है कि सभी सेवाएं पूरी तरह कब तक सामान्य हो जाएंगी। कंपनी ने कहा है कि तकनीकी टीम लगातार जांच कर रही है और जैसे ही समस्या का समाधान होगा स्टेटस पेज पर अपडेट साझा किया जाएगा। ऐसे में यदि आपको भी ChatGPT इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक सर्वर-साइड तकनीकी दिक्कत है जिस पर OpenAI की टीम काम कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com