-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Chatgpt Atlas Browsing Will Change With Search Writing And Ai Assistance All In One Place
ChatGPT Atlas: अब ब्राउजिंग का तरीका बदल जाएगा, एक ही जगह पर सर्च, राइटिंग और AI असिस्टेंस की सुविधा
- Written By: सिमरन सिंह
ChatGPT Atlas Features: ChatGPT Atlas कोई आम वेब ब्राउज़र नहीं है, बल्कि एक स्मार्ट AI ब्राउज़र है जिसमें ChatGPT पहले से ही मौजूद है। जिसकी मदद से आप सीधे तौर पर AI का इस्तेमाल कर सकते है।

ChatGPT Atlas में क्या कुछ है खास। (सौ. OpenAI)
ChatGPT Atlas AI Browser: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और बड़ा कदम सामने आया है। ChatGPT Atlas कोई आम वेब ब्राउज़र नहीं है, बल्कि एक स्मार्ट AI ब्राउज़र है जिसमें ChatGPT पहले से ही मौजूद है। यानी अब आपको ChatGPT की वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं आप सीधे Atlas से ही सवाल पूछ सकते हैं, रिसर्च कर सकते हैं या लेखन जैसे काम कर सकते हैं। फिलहाल यह ब्राउज़र macOS यूज़र्स के लिए मुफ्त उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही यह Windows, Android और iOS प्लेटफॉर्म्स पर भी लॉन्च होने वाला है। आइए जानते हैं, आखिर इसमें नया क्या है।
ChatGPT Atlas क्या है?
Atlas एक ऐसा AI वेब ब्राउज़र है जो पारंपरिक ब्राउज़र्स जैसे Chrome, Firefox या Safari से बिल्कुल अलग है। जहां बाकी ब्राउज़र सिर्फ वेबसाइट खोलते हैं, वहीं Atlas उन वेबसाइट्स के कंटेंट को समझता और उस पर काम भी करता है। अगर आप किसी वेबसाइट पर लंबा लेख पढ़ रहे हैं, तो यह तुरंत उसका summary दिखा सकता है। टैब बदलने या कॉपी-पेस्ट करने की झंझट से भी राहत मिलती है। इसका लक्ष्य है इंटरनेट को एक स्मार्ट असिस्टेंट में बदलना जो आपकी आदतों को समझे, ज़रूरतें याद रखे और काम आसान करे।
ChatGPT Atlas के टॉप फीचर्स
- हर टैब में ChatGPT: Atlas के हर टैब में ChatGPT इनबिल्ट है। आप किसी भी पेज पर रहकर सीधे सवाल पूछ सकते हैं।
- AI असिस्टेंट: यह आपके ब्राउज़िंग पैटर्न को समझकर पर्सनल सुझाव देता है।
- इनलाइन राइटिंग सहायता: Email या सोशल मीडिया पोस्ट लिखते समय यह आपको आइडिया, वाक्य और सुधार के सुझाव देता है।
- बिल्ट-इन मेमोरी फीचर: Atlas आपकी ब्राउजिंग डिटेल्स सुरक्षित रखता है, जिसे आप चाहें तो बंद भी कर सकते हैं।
- नेचुरल लैंग्वेज कमांड: आप Atlas से सामान्य भाषा में बात कर सकते हैं, जैसे “अगले हफ्ते के साइंस इवेंट ढूंढो और रजिस्टर करो”, और यह खुद काम कर देगा।
- एजेंट मोड: यह फीचर अपॉइंटमेंट बुकिंग, फूड प्लानिंग या प्रोडक्ट तुलना जैसे कार्यों को आसान बनाता है (फिलहाल केवल Plus और Business यूज़र्स के लिए)।
- प्राइवेसी कंट्रोल: इसमें आपका डेटा और हिस्ट्री पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रित रहती है।
डाउनलोड और इंस्टॉलेशन
Atlas को डाउनलोड करना बेहद आसान है। किसी भी ब्राउज़र में जाकर chatgpt.com/atlas टाइप करें, macOS डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और इंस्टॉल करें। लॉगइन करने के बाद आप अपनी पुरानी ब्राउज़िंग हिस्ट्री और पासवर्ड भी इंपोर्ट कर सकते हैं। साथ ही यह पूछेगा कि क्या आप मेमोरी फीचर ऑन रखना चाहते हैं, ताकि भविष्य में और बेहतर सुझाव मिल सकें।
Atlas बनाम कॉमेट
आज कई AI ब्राउज़र मौजूद हैं, लेकिन ChatGPT Atlas और Perplexity Comet सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। जहां Atlas काम करने वाला ब्राउज़र है यानी आप इसमें Email लिख सकते हैं, रिपोर्ट एडिट कर सकते हैं, फॉर्म भर सकते हैं, वहीं Comet जानकारी ढूंढने और स्रोत दिखाने में माहिर है। सीधे शब्दों में कहें, तो Atlas आपका असिस्टेंट है और Comet आपका रिसर्च पार्टनर।
क्यों खास है ChatGPT Atlas
Atlas सिर्फ एक ब्राउज़र नहीं बल्कि एक AI-चालित स्मार्ट साथी है। आप इससे बात कर सकते हैं, निर्देश दे सकते हैं और अपने रोजमर्रा के काम सौंप सकते हैं। OpenAI का यह इनोवेशन इंटरनेट इस्तेमाल करने के तरीकों को पूरी तरह बदल सकता है जहां पहले हम सर्च करते थे, अब बात करके काम पूरा होगा। जो लोग रोज ऑनलाइन कंटेंट, Email या रिसर्च में समय बिताते हैं, उनके लिए यह एक बेहतर, बुद्धिमान और उत्पादक साथी साबित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
अब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
X ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
OpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
Chatgpt atlas browsing will change with search writing and ai assistance all in one place
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
Aug 09, 2026 | 05:59 PMभोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान
Aug 09, 2026 | 05:53 PMToxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
Aug 09, 2026 | 05:47 PMकॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Aug 09, 2026 | 05:32 PMशेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














