-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- By 2028 More Than Half Of India Will Have 5g But Difference Between Nsa And Sa
2028 तक आधे से ज्यादा भारत में चलेगा 5G, लेकिन NSA और SA में क्या है फर्क? आम यूजर जरूर समझें
- Written By: सिमरन सिंह
SA vs NSA: साल 2028 के अंत तक भारत में करीब 690 मिलियन 5G यूजर्स हो जाएंगे, जो देश की कुल आबादी का लगभग 55% हिस्सा होगा। साल 2022 में 5G लॉन्च होने के बाद से लोग तेजी से 5G-रेडी नेटवर्क बढ़ रहा है।

Airtel (Source. X)
India 5G Network: भारत में 5G की रफ्तार उम्मीद से कहीं ज्यादा तेज़ है। स्वीडन की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Ericsson की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2028 के अंत तक भारत में करीब 690 मिलियन 5G यूजर्स हो जाएंगे, जो देश की कुल आबादी का लगभग 55% हिस्सा होगा। साल 2022 में 5G लॉन्च होने के बाद से लोग तेजी से 5G-रेडी नेटवर्क और सिम की ओर शिफ्ट कर रहे हैं, खासकर मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए। लेकिन 5G के रोलआउट के शुरुआती दौर में एक सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है 5G NSA और 5G SA आखिर होते क्या हैं और इनमें फर्क क्या है?
5G NSA क्या है?
NSA का मतलब है Non-Standalone 5G। आसान भाषा में कहें तो यह ऐसा 5G नेटवर्क है जो पूरी तरह अपने दम पर काम नहीं करता। इसमें 5G नेटवर्क, 4G LTE के कोर नेटवर्क यानी EPC (Evolved Packet Core) पर आधारित होता है। NSA मोड में फोन एक साथ 4G और 5G दोनों नेटवर्क से जुड़ा रहता है। कंट्रोल 4G संभालता है और डेटा 5G के जरिए जाता है। भारत में फिलहाल Airtel और Vi शुरुआती 5G रोलआउट के लिए इसी मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं।
NSA के फायदे
- कम खर्च में जल्दी 5G लॉन्च
- मौजूदा 4G इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल
- तेज़ी से ज्यादा शहरों में नेटवर्क पहुंचाना
नुकसान
- लो लेटेंसी नहीं मिलती
- पावर खपत ज्यादा
- “Pure 5G” का पूरा अनुभव नहीं
SA या स्टैंडअलोन 5G क्या है?
SA यानी Standalone 5G पूरी तरह से नया और स्वतंत्र नेटवर्क होता है। इसमें न 4G की जरूरत होती है और न ही उसका कोर सिस्टम। SA 5G अपने 5G Core और 5G RAN पर काम करता है। यह तकनीक असली 5G अनुभव देती है जैसे बहुत कम लेटेंसी, ज्यादा स्पीड और लाखों डिवाइस को एक साथ जोड़ने की क्षमता।
SA के फायदे
- बेहद कम लेटेंसी
- ज्यादा स्पीड और बैंडविड्थ
- पावर कंजम्पशन कम
- इंडस्ट्रियल और स्मार्ट सिटी जैसे एडवांस यूज केस
नुकसान
- काफी महंगा
- नया इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग जरूरी
- हर जगह लागू करना मुश्किल
ये भी पढ़े: एक फोटो, AI का जादू और बन गया आपका कार्टून, ChatGPT कैरिकेचर ट्रेंड क्यों मचा रहा है धूम
5G नेटवर्किंग: SA और NSA में क्या अंतर है?
NSA सिर्फ तेज इंटरनेट देता है, जबकि SA 5G के तीनों बड़े लक्ष्य पूरे करता है:
- हाई स्पीड ब्रॉडबैंड
- 5 मिलीसेकेंड से कम लेटेंसी
- 10 लाख तक डिवाइस कनेक्ट करने की क्षमता
यही वजह है कि NSA को शुरुआती कदम और SA को 5G का फाइनल रूप माना जाता है।
भारत में यूजर को क्या फायदा?
अभी भारत में 5G को हर कोने तक जल्दी पहुंचाने के लिए NSA का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर आप 5G-रेडी शहर में रहते हैं और आपके पास 5G फोन है, तो आप अपनी मौजूदा 4G सिम पर ही 5G स्पीड का मजा ले सकते हैं बिना किसी नए रिचार्ज के।
सम्बंधित ख़बरें
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
भारत में डेटा की भूख हुई बेकाबू, रोज 1GB से ज्यादा इंटरनेट खा रहे लोग, अमेरिका-चीन भी रह गए पीछे
नेट न्यूट्रैलिटी विवाद के बीच Airtel का बड़ा कदम, ‘Priority Postpaid’ का नाम बदलकर रखा ‘Fast Lane’
Airtel का नया Priority Postpaid प्लान बना चर्चा का विषय, क्या प्रीपेड यूजर्स की स्पीड होगी धीमी?
By 2028 more than half of india will have 5g but difference between nsa and sa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














