

Sunetra Pawar First Statement After Assuming Charge As Deputy CM: महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में सुनेत्रा पवार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। मंगलवार को मंत्रालय में एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सुनेत्रा अजित पवार ने चार्ज लेते ही एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट करते हुए कहा कि राज्य के पूर्व डिप्टी के अजितदादा की जगह कोई नहीं ले सकता।
सुनेत्रा पवार ने मुंबई में श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन करने के बाद पदभार संभाला। एनसीपी के सर्वेसर्वा रहे अजित पवार के अचानक निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला डिप्टी चीफ मिनिस्टर बन गई हैं। कुछ दिन पहले उनका शपथ ग्रहण समारोह हुआ था।
सुनेत्रा पवार पदभार ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि आज महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर का पद संभालते हुए मेरे मन में विश्वास, कर्तव्य और त्याग की भावना भी है। अजितदादा ने जीवन भर महाराष्ट्र के लोगों के विकास के लिए जो जुनून दिखाया, वही मेरे लिए मार्गदर्शक है। दादा के काम करने के तरीके, फैसले लेने की क्षमता और लोगों से उनके गहरे रिश्ते की ताकत को मैं, आगे बढ़ाऊंगी। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना, किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम लोगों की उम्मीदों को पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी। अजित दादा के विचारों की विरासत को बचाने और काबिल महाराष्ट्र बनाने की ईमानदारी से कोशिश करूंगी।
सुनेत्रा पवार के चार्ज लेने के बाद, NCP (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। रोहित पवार ने लिखा, “सुनेत्रा काकी को उसी कुर्सी पर देखकर, जहां अजीतदादा आम आदमी को इंसाफ दिलाने के लिए काम करते थे, आज मुझे खुशी और दुख दोनों हो रहे हैं। मुझे बहुत दुख है कि आज अजीतदादा इस कुर्सी पर नहीं हैं, लेकिन मुझे खुशी भी है कि सुनेत्रा काकी हैं।”
रोहित ने कहा कि “अजीतदादा की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि सुनेत्रा काकी अजीतदादा के शिव-फुले-शाहू-अंबेडकर के विचारों को अंगीकार कर आम आदमी और उसके विकास को ध्यान में रखकर काम करेंगी। मैं उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं!” रोहित पवार ने यह भी कहा, "साथ ही, डिप्टी चीफ मिनिस्टर के पद के साथ-साथ उन्हें जल्द ही पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट का पद भी संभालना चाहिए। हालांकि कुछ नेता ऐसा नहीं चाहते हैं, लेकिन यह राज्य भर के लाखों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उम्मीद है, इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि वह इसे भी पूरा करेंगी।"