-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Bsnl Mothers Day 2025 Special Offer Validity Increased On 1999 And 1499 Plans Know Full Details
BSNL का मदर्स डे 2025 स्पेशल ऑफर: ₹1999 और ₹1499 प्लान्स पर बढ़ी वैलिडिटी, जानिए पूरी डिटेल
- Written By: सिमरन सिंह
कंपनी ने अपने ऑफिशियल X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा की है कि ₹1999 और ₹1499 वाले दो लोकप्रिय प्लान्स के साथ अब ग्राहकों को अधिक वैलिडिटी का लाभ मिलेगा।

BSNL का खास ऑफर जो होगा खास। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने मदर्स डे 2025 से पहले अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार तोहफा पेश किया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा की है कि ₹1999 और ₹1499 वाले दो लोकप्रिय प्लान्स के साथ अब ग्राहकों को अधिक वैलिडिटी का लाभ मिलेगा। यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है, जो 7 मई से 14 मई 2025 तक वैध रहेगा।
BSNL ₹1999 प्लान: अब मिलेगा 380 दिनों का फायदा
BSNL के ₹1999 वाले प्रीपेड प्लान में पहले ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, लेकिन इस ऑफर के तहत अब यह 380 दिनों तक बढ़ा दी गई है।
इस प्लान के प्रमुख फायदे:
- 600GB हाई-स्पीड डेटा
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- हर दिन 100 SMS
यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो लंबी अवधि के लिए हाई डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स चाहते हैं।
BSNL ₹1499 प्लान: लंबी वैलिडिटी कम डेटा यूजर्स के लिए
अगर आप कम डेटा खर्च करते हैं, तो BSNL का ₹1499 प्लान आपके लिए बिल्कुल सही है। पहले इस प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, अब इसे बढ़ाकर 365 दिन कर दिया गया है।
प्लान के फायदे:
- 24GB हाई-स्पीड डेटा (पूरे वैधता काल के लिए)
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- हर दिन 100 SMS
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ऑफिशियल साइट से ही मिलेगा ऑफर का फायदा
BSNL ने साफ किया है कि यह ऑफर केवल तब ही मान्य होगा जब ग्राहक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से रिचार्ज करेंगे। अन्य माध्यमों से रिचार्ज करने पर यह अतिरिक्त वैलिडिटी लागू नहीं होगी।
प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की चुप्पी
फिलहाल Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) जैसी निजी कंपनियों की ओर से मदर्स डे के लिए कोई विशेष ऑफर सामने नहीं आया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये कंपनियां BSNL को टक्कर देने के लिए कोई काउंटर ऑफर लाती हैं या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
Jio का बड़ा धमाका, 900 से कम के 5 प्रीपेड प्लान में मिल रहा Extra Data, जानिए किस रिचार्ज में ज्यादा फायदा
₹500 करोड़ से सीधे 51,000000000 का मुनाफा… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे पलटी BSNL की किस्मत
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Bsnl mothers day 2025 special offer validity increased on 1999 and 1499 plans know full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यूनियनों से चर्चा वगैर श्रम संहिता के नियम नहीं होंगे लागू, आकाश फुंडकर ने हिंद मजदूर सभा को दिया आश्वासन
Jul 09, 2026 | 06:48 PMTata Motors का बड़ा दांव, लॉन्च हुई Ultra Prime और Starbus Prime बसें, EV से लेकर CNG तक दिखा भविष्य
Jul 09, 2026 | 06:47 PMपार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण
Jul 09, 2026 | 06:39 PM14 साल से कर रही हूं न्याय का इंतजार, स्मृति ईरानी ने सुनाया किस्सा, बोली- सत्ता में रही लेकिन कभी भी…
Jul 09, 2026 | 06:38 PMजाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
Jul 09, 2026 | 06:23 PMयोगिनी एकादशी 2026: इस रहस्यमयी व्रत कथा का पाठ बदल सकता है आपका भाग्य, मिट सकते हैं जन्मों के पाप
Jul 09, 2026 | 06:23 PMजेल में बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए गरिमा की बात नहीं, निदा खान की बेल पर कोर्ट का तर्क
Jul 09, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














