साधारण नंबर छोड़िए, अब लीजिए VIP मोबाइल नंबर, जानिए कैसे मिलेगा 99999 या 88888 जैसा खास नंबर

How To Get Fancy Mobile Number: मोबाइल नंबर जो देखते ही लोगों के दिमाग में बैठ जाए? आजकल भारत में VIP मोबाइल नंबर स्टेटस सिंबल बन चुका है। ऐसे में आसान तारीके से आप नंबर ले सकते है।
now get a VIP mobile number. Learn how to get a special number
VIP Number (Source. Freepik)
Updated on

How to Buy VIP Mobile Number: क्या आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल नंबर देखते ही लोगों के दिमाग में बैठ जाए? आजकल भारत में VIP मोबाइल नंबर स्टेटस सिंबल बन चुका है। ऐसे नंबर याद रखने में आसान होते हैं और दिखने में बाकी सामान्य नंबरों से अलग लगते हैं। उदाहरण के तौर पर 99999, 88888 या 7000-7000-70 जैसे पैटर्न को VIP नंबर कहा जाता है। ये नंबर आपके फोन को एक प्रीमियम पहचान देते हैं और तुरंत ध्यान आकर्षित करते हैं।

कौन लोग खरीदते हैं VIP नंबर?

VIP नंबर आमतौर पर वे लोग लेते हैं जो अपनी पर्सनल या बिजनेस ब्रांडिंग को मजबूत बनाना चाहते हैं। सेलिब्रिटी, बिजनेस ओनर, पब्लिक फिगर और छोटे-बड़े कारोबारी ऐसे नंबर इसलिए चुनते हैं ताकि उनका संपर्क नंबर ग्राहकों को आसानी से याद रहे। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में एक आकर्षक नंबर भी आपकी पहचान का हिस्सा बन सकता है।

अब आसान हो गई है प्रक्रिया

कुछ साल पहले तक VIP नंबर पाना काफी मुश्किल था। लंबी प्रक्रिया और इंतजार के बाद ही मनपसंद नंबर मिल पाता था। लेकिन अब लगभग हर बड़ी टेलीकॉम कंपनी यह सुविधा दे रही है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आप घर बैठे नंबर चुनकर बुक कर सकते हैं।

Airtel से कैसे लें VIP नंबर?

अगर आप Airtel का VIP नंबर लेना चाहते हैं तो Airtel Fancy Number पेज पर जाकर उपलब्ध पैटर्न देख सकते हैं। पसंदीदा नंबर चुनने के बाद रिजर्वेशन फीस जमा करनी होती है और SIM एक्टिवेशन के समय KYC प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

Jio से VIP नंबर लेने का तरीका

Jio अपने VIP नंबर अधिकतर Jio स्टोर या ऑथराइज्ड रिसेलर के जरिए उपलब्ध कराता है। आप MyJio ऐप पर उपलब्धता चेक कर सकते हैं या नजदीकी स्टोर से संपर्क कर सकते हैं। कई बार आकर्षक और किफायती प्रीमियम नंबर भी मिल जाते हैं।

Vi और BSNL की सुविधा

Vodafone Idea (Vi) की वेबसाइट पर जाकर आप लोकेशन और कीमत के आधार पर नंबर फिल्टर कर सकते हैं। बुकिंग के बाद सिम आपके घर पहुंचाकर KYC पूरी की जाती है। वहीं BSNL VIP नंबर e-auction पोर्टल के जरिए देता है, जहां रजिस्ट्रेशन कर बोली लगानी होती है।

थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स का विकल्प

अगर ऑपरेटर पर पसंद का नंबर न मिले तो VIP Mobile Number, NumbersBazaar और Fancy Number Store जैसे प्लेटफॉर्म भी विकल्प देते हैं। हालांकि खरीदने से पहले वेबसाइट की विश्वसनीयता जरूर जांच लें।

खरीदने से पहले रखें ये ध्यान

हमेशा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही खरीदारी करें। GST बिल और KYC प्रक्रिया जरूर पूरी करें। अलग-अलग जगह कीमतों की तुलना करें और भविष्य में पोर्टिंग नियमों की जानकारी लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com