सिम खरीदने से पहले ऐसे जानें अपने इलाके का सबसे तेज नेटवर्क, पैसे बचेंगे और कॉल भी नहीं कटेगी
SIM Card Buying: हम सिम खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि हमारे इलाके में उसकी नेटवर्क कनेक्टिविटी कमजोर है। कॉल ड्रॉप, धीमा इंटरनेट और बार-बार नेटवर्क गायब होना बड़ी परेशानी बन जाता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Mobile Network Coverage Check (Source. Freepik)
Mobile Network Coverage Check: अक्सर ऐसा होता है कि हम किसी टेलीकॉम कंपनी का सिम खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि हमारे इलाके में उसकी नेटवर्क कनेक्टिविटी कमजोर है। कॉल ड्रॉप, धीमा इंटरनेट और बार-बार नेटवर्क गायब होना बड़ी परेशानी बन जाता है। लेकिन क्या हो अगर सिम खरीदने से पहले ही आपको पता चल जाए कि आपके एरिया में कौन सा नेटवर्क सबसे मजबूत है? अच्छी बात यह है कि आपके स्मार्टफोन में ही एक ऐसी “सीक्रेट सेटिंग” मौजूद है, जो मिनटों में यह जानकारी दे सकती है।
क्या है फोन की सीक्रेट सेटिंग?
इसे सीक्रेट सेटिंग इसलिए कहा जाता है क्योंकि आमतौर पर फोन में नेटवर्क सिलेक्शन ऑटोमैटिक मोड पर सेट रहता है। ज्यादातर लोग इसे बदलते नहीं हैं। जब आप इस सेटिंग को मैन्युअल पर सेट करते हैं, तो फोन आपके आसपास उपलब्ध सभी टेलीकॉम नेटवर्क को स्कैन करता है। इससे आपको यह पता चल जाता है कि आपके इलाके में कौन-कौन से ऑपरेटर उपलब्ध हैं और वे 2G, 3G, 4G या 5G में से कौन सी सर्विस दे रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर आप तय कर सकते हैं कि आपको 4G के लिए कौन सा सिम लेना चाहिए या 5G के लिए कौन सा नेटवर्क बेहतर रहेगा।
ऐसे चेक करें अपने एरिया का बेस्ट नेटवर्क
अपने इलाके का सबसे मजबूत नेटवर्क जानने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
AI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
Blue Aadhaar Card खो गया? घबराने की जरूरत नहीं, मोबाइल से मिनटों में डाउनलोड करें बच्चे का आधार
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
- सबसे पहले फोन की Settings में जाएं।
- वहां Mobile Networks या SIM Info के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब Operator या Network Operators विकल्प चुनें।
- यहां दिख रहे Auto Select Network को बंद कर दें।
इसके बाद आपका फोन आसपास मौजूद सभी नेटवर्क को स्कैन करना शुरू कर देगा। कुछ ही मिनटों में आपके सामने 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क की पूरी लिस्ट आ जाएगी।
ये भी पढ़े: क्या भारत अब तय करेगा दुनिया की टेक्नोलॉजी का भविष्य? जानिए क्यों ऐतिहासिक है AI Impact Summit 2026
कैसे समझें नेटवर्क की लिस्ट?
जब नेटवर्क की सूची सामने आएगी, तो जो नेटवर्क सबसे ऊपर दिखाई देगा, उसे आपके एरिया में सबसे मजबूत माना जाता है। जो नेटवर्क सूची में सबसे नीचे होगा, उसकी सिग्नल स्ट्रेंथ अपेक्षाकृत कमजोर होगी। इस तरह आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपके इलाके में कौन सा ऑपरेटर बेहतर कनेक्टिविटी दे रहा है।
ध्यान रखें ये जरूरी बात
नेटवर्क टेस्टिंग केवल घर के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी करें। कई बार घर के अंदर सिग्नल कमजोर होता है, जबकि बाहर मजबूत मिलता है। घर और बाहर दोनों जगह टेस्ट करने के बाद आप जिस नेटवर्क का चुनाव करेंगे, वह आपकी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बेहतर साबित होगा।
