Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई

Airtel Viral Message: क्या आपके फोन पर भी Airtel की ओर से 22 जुलाई 2026 को होने वाली Consumer Education Workshop में शामिल होने का मैसेज आया है या आपने इसे सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 08, 2026 | 04:16 AM

Airtel Viral Message (Source. Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Airtel Consumer Education: क्या आपके फोन पर भी Airtel की ओर से 22 जुलाई 2026 को होने वाली Consumer Education Workshop में शामिल होने का मैसेज आया है या आपने इसे सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। बता दें कि कई यूजर्स इस मैसेज को फर्जी या किसी नए स्कैम से जोड़कर देख रहे हैं लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है। इस मैसेज में इवेंट की तारीख, समय, स्थान और कार्यक्रम का उद्देश्य भी बताया गया है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या यह वास्तव में Airtel की ओर से भेजा गया आधिकारिक निमंत्रण है या फिर कोई धोखाधड़ी का प्रयास।

क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई?

जानकारी के लिए बता दें कि यह मैसेज TRAI (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) से जुड़े एक Consumer Education Program का हिस्सा है। जिसका आयोजन Airtel कर रहा है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों और शिकायत निवारण प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना है। जिसका सीधा मतलब है कि यह कोई फर्जी मैसेज या ऑनलाइन स्कैम नहीं है बल्कि एक आधिकारिक जागरूकता कार्यक्रम के लिए भेजा गया निमंत्रण है।

वर्कशॉप में क्या मिलेगा?

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ऐसे कार्यक्रमों में आमतौर पर उपभोक्ताओं को बताया जाता है कि यदि मोबाइल नेटवर्क, कॉलिंग, इंटरनेट या अन्य सेवाओं से जुड़ी कोई समस्या आती है तो शिकायत कहां और कैसे दर्ज करनी है। साथ ही शिकायत के समाधान की समय-सीमा और समाधान न मिलने पर आगे किस अधिकारी या मंच से संपर्क किया जा सकता है इसकी भी जानकारी दी जाती है। इसके अलावा डिजिटल सुरक्षा, सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार और टेलीकॉम सेवाओं से जुड़े नए नियमों पर भी चर्चा की जाती है, ताकि उपभोक्ता अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझ सकें।

सम्बंधित ख़बरें

Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए

Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और RCB Edition ने मचाया धमाल

Meta पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा कानूनी संकट, बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का है आरोप

Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट

ये भी पढ़े: Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए

अगर मैसेज पर संदेह हो तो क्या करें?

इस मैसेज को आधिकारिक कार्यक्रम से जुड़ा बताया जा रहा है लेकिन किसी भी संदेश पर आंख बंद करके भरोसा करना सही नहीं है। यदि आपको किसी प्रकार का संदेह हो तो Airtel Customer Care से संपर्क करें या Airtel के आधिकारिक ऐप और वेबसाइट पर जाकर इसकी पुष्टि करें। इसको लेकर विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि किसी भी वायरल मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें। जागरूक रहना ही साइबर सुरक्षा का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है।

Airtel message dated july 22 genuine or fake airtel viral message

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 04:16 AM

Topics:  

  • Airtel Prepaid
  • Customer Service
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.