-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Have An Expensive Phone Youre Not Getting A Network Signal These Easy Tricks Will Give You Full Signal Strength
महंगा फोन है फिर भी नेटवर्क नहीं आता? इन आसान ट्रिक्स से सिग्नल होगा फुल
- Written By: सिमरन सिंह
Smartphone Tips: स्मार्टफोन चाहे कितना भी महंगा क्यों न हो, अगर उसमें नेटवर्क सही न मिले तो उसकी सारी खूबियां बेकार लगने लगती हैं। कॉल का बार-बार कटना, आवाज़ का साफ न आना या इंटरनेट का बेहद स्लो होना।

Smartphone Network Tips (Source. Freepik)
Smartphone Network Tips: आज के समय में स्मार्टफोन चाहे कितना भी महंगा क्यों न हो, अगर उसमें नेटवर्क सही न मिले तो उसकी सारी खूबियां बेकार लगने लगती हैं। कॉल का बार-बार कटना, आवाज़ का साफ न आना या इंटरनेट का बेहद स्लो चलना ये सभी कमजोर सिग्नल की साफ निशानियां हैं। अक्सर लोग इसका दोष सीधे नेटवर्क ऑपरेटर पर डाल देते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि कई बार समस्या फोन की सेटिंग्स या हमारी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से होती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान उपाय अपनाकर नेटवर्क को काफी हद तक बेहतर किया जा सकता है।
एयरप्लेन मोड से करें नेटवर्क रीफ्रेश
अगर आपके फोन में लंबे समय से नेटवर्क कमजोर आ रहा है, तो सबसे पहले एयरप्लेन मोड का सहारा लें। फोन में एयरप्लेन मोड ऑन करें और करीब 20–30 सेकंड बाद उसे ऑफ कर दें। ऐसा करने से फोन नजदीकी मोबाइल टावर से दोबारा कनेक्ट होता है। कई मामलों में सिर्फ यही छोटा सा तरीका नेटवर्क बार्स बढ़ा देता है। खासतौर पर यात्रा के दौरान यह ट्रिक काफी असरदार साबित होती है।
सही नेटवर्क मोड चुनना है जरूरी
ज्यादातर स्मार्टफोन ऑटोमैटिक नेटवर्क मोड पर सेट रहते हैं, जिससे फोन बार-बार 5G, 4G और 3G के बीच स्विच करता रहता है। कमजोर नेटवर्क वाले इलाके में यही आदत परेशानी बढ़ा देती है। बेहतर होगा कि आप सेटिंग्स में जाकर नेटवर्क मोड को मैनुअली 4G या 3G पर सेट करके देखें। कई बार फोन 5G पकड़ने की कोशिश में कमजोर सिग्नल पर चला जाता है, जबकि 4G नेटवर्क ज्यादा स्थिर और भरोसेमंद होता है।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Dell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
अब उंगलियों की नहीं पड़ेगी जरूरत, जीभ और सिर के इशारों से चलेगा स्मार्टफोन, लॉन्च हुआ अनोखा MouthPad
फोन कवर और जगह भी डालती है असर
बहुत कम लोग जानते हैं कि मोटे या मेटल वाले मोबाइल कवर भी सिग्नल कमजोर कर सकते हैं। अगर आपके फोन में हमेशा नेटवर्क की समस्या रहती है, तो एक बार कवर हटाकर जरूर जांच करें। इसके अलावा, घर के अंदर लिफ्ट, बेसमेंट या मोटी दीवारों के बीच नेटवर्क अक्सर कमजोर हो जाता है। ऐसे में खिड़की के पास या खुले स्थान पर जाने से सिग्नल बेहतर मिल सकता है।
सॉफ्टवेयर अपडेट और नेटवर्क रीसेट क्यों है जरूरी
पुराना सॉफ्टवेयर भी नेटवर्क से जुड़ी कई दिक्कतों की वजह बनता है। इसलिए फोन का सॉफ्टवेयर और कैरियर अपडेट समय-समय पर चेक करते रहें। अगर समस्या काफी समय से बनी हुई है, तो नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करना भी एक कारगर उपाय हो सकता है। इससे Wi-Fi और मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी कई गड़बड़ियां अपने आप ठीक हो जाती हैं।
ये भी पढ़े: Election Commission ने लॉन्च किया ECINet ऐप, वोटर से उम्मीदवार तक सब कुछ एक जगह
SIM कार्ड और ऑपरेटर की भी करें जांच
कई साल पुराना या खराब SIM कार्ड भी कमजोर नेटवर्क का कारण बन सकता है। अगर आपकी SIM पुरानी है, तो उसे नए 4G या 5G SIM में बदलवाना फायदेमंद रहेगा। साथ ही, यह जानना भी जरूरी है कि आपके इलाके में कौन-सा नेटवर्क ऑपरेटर बेहतर काम करता है।
Have an expensive phone youre not getting a network signal these easy tricks will give you full signal strength
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMभोपाल में किसान आंदोलन पर बड़ा अपडेट, मंत्रालय में सरकार और किसानों की बैठक शुरू; जल्द निकलेगा समाधान!
Jul 29, 2026 | 06:57 PMBS-3 कार और बाइक वालों के लिए जरूरी खबर, E20 पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें सरकार की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 06:56 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM














