-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- High Electricity Bill Complaint Made Easy File Grievence Via Whatsapp Without Visiting Office
बिना इस्तेमाल के बढ़ गया बिजली बिल? घर बैठे करें शिकायत, सरकार ने बताया आसान तरीका
- Written By: सिमरन सिंह
Electricity bill complaint: सर्दियों में गीजर और हीटर, तो गर्मियों में एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आमतौर पर बिजली की खपत बढ़ा देते हैं। ऐसे में बिजली बिल ज्यादा आना सामान्य माना जाता है।

बिल भरने का आसान तरीका। (सौ. X)
National Consumer Helpline: सर्दियों में गीजर और हीटर, तो गर्मियों में एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आमतौर पर बिजली की खपत बढ़ा देते हैं। ऐसे में बिजली बिल ज्यादा आना सामान्य माना जाता है। लेकिन कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल बेहद कम होने या बिल्कुल न होने के बावजूद बिजली बिल उम्मीद से कहीं अधिक आ जाता है। ऐसी स्थिति में इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, क्योंकि इसके पीछे मीटर रीडिंग की गलती, गलत चार्ज या सिस्टम से जुड़ी तकनीकी गड़बड़ी कारण बन सकती है।
बिल में गड़बड़ी दिखे तो तुरंत उठाएं कदम
अगर आपके बिजली बिल में कोई गलती नजर आ रही है, बिल असामान्य रूप से ज्यादा है, उसमें गलत चार्ज जोड़ा गया है या किसी तरह का झूठा दावा किया गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब इसके लिए न तो बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर काटने होंगे और न ही लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ेगा। सरकार ने उपभोक्ताओं को घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी है। खास बात यह है कि अगर आपके घर बिजली बिल पहुंच ही नहीं रहा है, तब भी आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
सरकार ने खुद दी जानकारी
केंद्र सरकार के Consumer Affairs विभाग ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए इस सुविधा की जानकारी साझा की है। विभाग ने ट्वीट में बताया कि अगर किसी भी तरह के बिल में गड़बड़ी, कीमतों में अनियमितता या झूठा वादा किया गया हो, तो तुरंत राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन से संपर्क करें। उपभोक्ता कॉल या WhatsApp, दोनों माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
बिल में गलती हो, दाम में गड़बड़ी दिखे या कोई झूठा वादा मिले—फौरन कदम उठाएं। राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 पर कॉल करें या 8800001915 पर WhatsApp करें। #JagrukGrahakSmartGrahak #JagoGrahakJago #NCH1915 #ConsumerAwareness #ConsumerProtection #NationalConsumerHelpline pic.twitter.com/YpdsuKf2pt — Consumer Affairs (@jagograhakjago) December 11, 2025
इन नंबरों पर करें संपर्क
सरकारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन का टोल-फ्री नंबर 1915 है। वहीं, WhatsApp के जरिए शिकायत दर्ज कराने के लिए 8800001915 नंबर उपलब्ध कराया गया है। इन नंबरों के माध्यम से बिजली बिल से जुड़ी समस्याएं दर्ज कराना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। इस सेवा का लाभ देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले उपभोक्ता उठा सकते हैं।
WhatsApp से शिकायत दर्ज करने का आसान तरीका
WhatsApp के जरिए शिकायत करना बेहद सरल है। सबसे पहले 8800001915 नंबर को अपने फोन में सेव करें। इसके बाद WhatsApp खोलकर New Chat में जाकर इस नंबर पर मैसेज भेजें। अगर नंबर सेव नहीं करना चाहते, तो New Chat के सर्च बार में नंबर पेस्ट कर सकते हैं। चैट खुलने के बाद सिर्फ “Hi” लिखकर भेजें। इसके बाद स्क्रीन पर आए विकल्पों में से Register Grievance पर क्लिक करें। अब अपना नाम, मोबाइल नंबर, राज्य और शिकायत से जुड़ी जरूरी जानकारी भरें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किस तरह के बिल को लेकर शिकायत कर रहे हैं। सभी विवरण भरने के बाद आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।
ये भी पढ़े: Mukesh Ambani की Reliance Jio का Happy New Year 2026 प्रीपेड प्लान लॉन्च, यूजर्स को मिलेगा डबल धमाका
सिर्फ बिजली बिल ही नहीं, अन्य बिलों की भी शिकायत
यह सुविधा केवल बिजली बिल तक सीमित नहीं है। राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के जरिए आप किसी भी तरह के बिल से जुड़ी गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समय रहते शिकायत करने पर गलत बिल का समाधान भी तेजी से हो सकता है।
उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत
सरकार की यह पहल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी साबित हो रही है। न तो किसी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत है और न ही वेबसाइट पर जाकर लंबे फॉर्म भरने की झंझट। सिर्फ WhatsApp के जरिए शिकायत दर्ज कर आप अपने बिजली बिल या अन्य बिल से जुड़ी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
High electricity bill complaint made easy file grievence via whatsapp without visiting office
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














