Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
Amazon India की फेमस Prime Day Sale 2026 आ गई है। जिसकी तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है। सेल 4 जुलाई से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेगी और खास बात यह है कि इसमें काफी कुछ नया होगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Amazon Prime Day Sale (Source. Amazon)
Amazon Discount Sale: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए Amazon India की फेमस Prime Day Sale 2026 आ गई है। जिसकी तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है। बता दें कि सेल 4 जुलाई से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेगी और खास बात यह है कि यह Amazon के Prime Day इवेंट का यह 10वां संस्करण होगा। ऐसे में कंपनी इस मौके पर ग्राहकों के लिए कई बड़े ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट और एक्सक्लूसिव डील्स लेकर आ रही है। ऐसे में अगर आपने पहले से अपने पसंदीदा स्मार्टफोन, लैपटॉप, गैजेट्स या घरेलू उपकरणों को विशलिस्ट में सेव कर रखा है तो यह उन्हें खरीदने का सही मौका आ गया है।
कब शुरू होगी Prime Day Sale
Amazon Prime Day Sale के बारे में बताए तो यह 4 जुलाई को रात 12 बजे शुरू होगी और 6 जुलाई को रात 11:59 बजे समाप्त होगी। वहीं इस सेल का फायदा केवल Prime मेंबर्स ही उठा पाएगे। इसके साथ ही बता दें कि सेल को ध्यान में रखते हुए Amazon ने अपने Prime प्लान्स पर भी छूट की घोषणा की है। जहां 1,499 रुपये वाला सालाना Prime प्लान 999 रुपये में उपलब्ध होगा, इसके अलावा 799 रुपये वाला Prime Lite प्लान 599 रुपये में खरीदा जा सकेगा। बता दें कि Prime सदस्यता के साथ ग्राहकों को फास्ट डिलीवरी, Prime Video, Prime Music और Prime Reading जैसी सुविधाएं भी मिलेगी।
SBI और Axis कार्ड पर मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट
Prime Day Sale में बताया जा रहा है कि SBI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त 10% तक की बचत का मौका मिल सकता है। वहीं EMI ट्रांजैक्शन भी इस ऑफर में शामिल होंगे। इसके साथ ही बता दें कि Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड उपयोग करने वाले Prime मेंबर्स को अनलिमिटेड 5% कैशबैक का लाभ भी दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
सड़क पर चलते-चलते 35 सेकंड में खुल जाएगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड, लॉन्च हुआ Abhigyan ऐप
Instagram का बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल की हर फोटो पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन, क्रिएटर्स के लिए नया क्रिएटिव फीचर
500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स और धमाकेदार डील्स
कंपनी ने सेल को लेकर जानकारी दी है कि इस बार सेल में 500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। साथ ही OnePlus, Samsung, iQOO, Redmi, Lenovo, HP, LG, Adidas और Lego जैसे बड़े ब्रांड्स पर साल की सबसे कम कीमतें देखने को मिल सकती हैं। जिसको लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के महीनों में स्मार्टफोन और लैपटॉप की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, ऐसे में यह सेल ग्राहकों के लिए राहत ला सकती है।
ये भी पढ़े: AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
AI असिस्टेंट Rufus बनाएगा शॉपिंग आसान
Amazon इस बार अपने AI असिस्टेंट Rufus का भी इस्तेमाल करने वाला है जो ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड प्रोडक्ट सुझाव, प्राइस इनसाइट्स और प्रोडक्ट तुलना जैसी सुविधाएं देगा। इसके अलावा AI Review Highlights, Quick View और Buying Guides जैसे टूल्स ग्राहकों को बेहतर खरीदारी निर्णय लेने में मदद करेंगे।
