Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोबाइल रिचार्ज होगा और महंगा, Jio, Airtel और Vi यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक होगा बदलाव

Mobile Recharge: Reliance Jio, Bharti Airtel या Vi का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आने वाले महीनों में आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। क्योंकि जल्द ही किसकी कीमते बढ़ने वाली है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Aug 06, 2026 | 05:41 PM

Mobile Recharge (Source. gemini)

Follow Us
Follow Us:

Mobile Recharge Price Hike: आप भी Reliance Jio, Bharti Airtel या Vodafone Idea (Vi) का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आने वाले महीनों में आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। बता दें कि टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की प्रमुख निजी टेलीकॉम कंपनियां एक बार फिर मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही हैं। जिसको लेकर माना जा रहा है कि साल 2026 के आखिर तक प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्लान महंगे हो सकते हैं जिससे करोड़ों मोबाइल यूजर्स प्रभावित होंगे।

5G नेटवर्क और बड़े निवेश की वजह से बढ़ सकती हैं कीमतें

मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि टेलीकॉम कंपनियां 5G नेटवर्क के विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड और भविष्य की तकनीकों में लगातार भारी निवेश कर रही हैं। इसी बढ़ते खर्च की भरपाई के लिए कंपनियां टैरिफ बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। वहीं कुछ समय पहले Vodafone Idea के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने भी कहा था कि अगर टेलीकॉम कंपनियों को नेटवर्क की गुणवत्ता बनाए रखनी है और नई तकनीकों में निवेश जारी रखना है तो समय-समय पर टैरिफ में संशोधन जरूरी है। उनका यह बयान ऐसे समय आया था जब कंपनी अपने बड़े निवेश कार्यक्रम के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने में लगी हुई है।

रिचार्ज प्लान 12% से 15% तक हो सकते हैं महंगे

बता दें कि टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों और मीडिया रिपोर्ट्स का अनुमान है कि अगले 3 से 4 महीनों के भीतर निजी टेलीकॉम कंपनियां 12% से 15% तक टैरिफ बढ़ा सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो दिसंबर तक कई फेमस प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पहले की तुलना में महंगे हो जाएंगे। लेकिन कंपनियों की ओर से अभी तक किसी नई कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है पर फिर भी बाजार में इसकी संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

फोल्डेबल iPhone से Apple का नया युग होगा शुरू, बाजार में आई कीमत की जानकारी

WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव

949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस

दुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत

ये भी पढ़े: फोल्डेबल iPhone से Apple का नया युग होगा शुरू, बाजार में आई कीमत की जानकारी

पहले भी एक साथ बढ़ी थीं कीमतें

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टेलीकॉम बाजार में पहले भी देखा गया है कि जब एक बड़ी कंपनी अपने रिचार्ज प्लान महंगे करती है तो बाकी कंपनियां भी जल्द ही उसी राह पर चल पड़ती हैं। पिछले टैरिफ संशोधन के दौरान Jio, Airtel और Vi ने लगभग एक साथ अपने प्लान्स की कीमतें बढ़ाई थीं। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल कंपनियों का फोकस Average Revenue Per User बढ़ाने पर है। वहीं अभी के समय में भारत में प्रति ग्राहक औसत कमाई कई देशों के मुकाबले कम है जबकि 5G स्पेक्ट्रम और नेटवर्क पर अरबों रुपये का निवेश किया जा चुका है। ऐसे में आने वाले समय में महंगे रिचार्ज प्लान टेलीकॉम इंडस्ट्री की अगली बड़ी रणनीति बन सकते हैं।

Mobile recharge set to get costlier jio airtel and vi users could face a major shock

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 05:41 PM

Topics:  

  • Airtel Prepaid
  • Jio
  • Tech News
  • Vodafone Idea

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.