-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Find The Iphone 16 At The Cheapest Price Truth About The Amazon Vs Flipkart Republic Day Sale Will Surprise You
iPhone 16 सस्ता कहां मिल रहा है? Amazon vs Flipkart Republic Day Sale की सच्चाई आपको चौंका देंगी
- Written By: सिमरन सिंह
Amazon Great Republic Day Sale 2026 शुरू होते ही नया iPhone खरीदने का मन बनना स्वाभाविक है। पहले अमेजन की सेल के बारें में जाने तो इसमें भी शानदार ऑफर मिलते है, लेकिन Flipkart भी कम नहीं है।

Amazon Vs Flipkart (Source. Design)
Amazon Vs Flipkart Sale: Amazon Great Republic Day Sale 2026 शुरू होते ही नया iPhone खरीदने का मन बनना स्वाभाविक है। पहले अमेजन की सेल के बारें में जाने तो इसमें भी शानदार ऑफर मिलते है, लेकिन Flipkart की Republic Day Sale 17 जनवरी से शुरू होने वाली है और iPhone पर सबसे तगड़ी डील इस सेल में देखने को मिलती है। वहीं Flipkart पर iPhone 16 की कीमत की बात करें, तो होश उड़ाने वाली कीमत देखने को मिलती है। Flipkart सेल में iPhone 16 की कीमत सिर्फ 56,999 रुपये थी, जबकि अमेजन पर वही फोन 62,900 रुपये का मिल रहा था।
सस्ता दिखना और सच में सस्ता होना, दोनों में फर्क
पहली नजर देखने पर Flipkart पर iPhone 16 ज्यादा सस्ता लगेंगा, लेकिन यहां एक अहम बात समझना जरूरी है। दरअसल, यह पूरी तरह एक मार्केटिंग स्ट्रेटजी है। अमेजन पर 62,900 रुपये में iPhone 16 का 512GB इंटरनल स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट उपलब्ध है, जबकि Flipkart पर 56,999 रुपये में सिर्फ 128GB इंटरनल स्टोरेज यानी बेस वेरिएंट दिया जा रहा है।
यानी करीब 6,000 रुपये ज्यादा खर्च करने पर अमेजन से आप iPhone 16 का टॉप वेरिएंट खरीद सकते हैं। इस तुलना के बाद साफ हो जाता है कि इस बार iPhone 16 Flipkart नहीं, बल्कि Amazon Republic Day Sale में ज्यादा सस्ता मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Google Account में लॉग-इन करना होगा आसान, अब सेल्फी वीडियो से होगी पहचान, भूल गए पासवर्ड तो भी मिलेगी एक्सेस
SMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
दिल्ली स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर Instagram ने लगाया Shadow Ban? पोस्ट्स गायब होने के आरोपों से मचा बवाल
दिल्ली में इंटरनेट बंद, फिर भी चलते रहे मैसेज, आखिर क्या है Bluetooth Mesh तकनीक जिसकी जांच कर रही है पुलिस?
Amazon vs Flipkart: किसकी डील किसके लिए बेहतर
iPhone यूजर्स की सबसे बड़ी शिकायत कम स्टोरेज को लेकर होती है। फोटो, वीडियो और ऐप्स के चलते स्टोरेज जल्दी भर जाता है। ऐसे में ज्यादा स्टोरेज वाला वेरिएंट लंबे समय तक काम आता है। अगर आप भी यही सोच रखते हैं, तो अमेजन की डील आपके लिए बेहतर है, जहां 512GB स्टोरेज वाला iPhone 16 62,900 रुपये में मिल रहा है।
वहीं, जिन लोगों को ज्यादा स्टोरेज की जरूरत नहीं है, वे Flipkart की डील चुन सकते हैं। 56,999 रुपये में मिलने वाला बेस वेरिएंट उनके लिए ठीक है और बचे हुए करीब 6,000 रुपये में चार्जर, कवर या अन्य जरूरी एक्सेसरी खरीदी जा सकती हैं।
क्या अभी iPhone 16 खरीदना सही रहेगा?
अच्छी डील को लेते हुए नए फोन में अपग्रेड करना एक सही फैसला नहीं होता। iPhone खरीदते वक्त ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि अभी खरीदें या नई सीरीज का इंतजार करें। फिलहाल iPhone 17 सीरीज बाजार में मौजूद है और हर साल की तरह आगे भी नए मॉडल आने की उम्मीद रहती है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल Apple iPhone 18 लॉन्च न करने का फैसला कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो iPhone 17 के दाम ज्यादा नहीं गिरेंगे और iPhone 16 इस समय एक समझदारी भरा विकल्प बन सकता है।
ये भी पढ़े: ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सरकार की सख्ती, एक झटके में 242 वेबसाइट्स ब्लॉक, युवाओं को मिल रही बड़ी राहत
क्या और सस्ता होने का इंतजार करें?
अगर आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं, तो Flipkart Big Billion Days Sale तक रुकना एक विकल्प हो सकता है, क्योंकि उस दौरान iPhones पर जबरदस्त ऑफर्स आते हैं। हालांकि, इसकी कोई गारंटी नहीं है। फीचर्स के मामले में iPhone 16 आज भी एक दमदार स्मार्टफोन है।
कुल मिलाकर, अगर आपका फोन खराब हो गया है और आपको अभी नया फोन लेना ही है, तो iPhone 16 का टॉप वेरिएंट अमेजन सेल में एक अच्छा सौदा है। वहीं, अगर जल्दबाजी नहीं है, तो साल के अंत तक इंतजार करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Find the iphone 16 at the cheapest price truth about the amazon vs flipkart republic day sale will surprise you
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
DRDO SSPL में JRF और Research Associate की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; ₹67,000 तक मिलेगी फेलोशिप
Jul 23, 2026 | 10:50 PM‘जन नायगन’ देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन, थिएटर के बाहर बेकाबू हुई भीड़, सिक्योरिटी ने मुश्किल से पहुंचाया कार तक
Jul 23, 2026 | 10:50 PM1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PMछात्रों पर दमन बंद हो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर जताया विरोध
Jul 23, 2026 | 10:42 PMMaruti Brezza Facelift ने लॉन्च से पहले मचाया धमाल, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
Jul 23, 2026 | 10:37 PMमहाराष्ट्र को 2030 तक No.1 बनाने की तैयारी, सह्याद्री में CM देवेंद्र फडणवीस ने ली वॉर रूम समीक्षा बैठक
Jul 23, 2026 | 10:24 PMछात्र आंदोलन पर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, कहा- चीटिंग नहीं, मेहनत की जीत हो
Jul 23, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM














