Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान सुनकर रह जाएंगे हैरान, स्पेस की इकोनॉमी बदलने का दावा

Moon Factory: दुनिया के चर्चित उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क एक बार फिर अपने महत्वाकांक्षी प्लान को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले अंतरिक्ष में AI डेटा सेंटर बनाने की योजना की बात भी की थी।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Aug 07, 2026 | 04:00 AM

Moon Factory (Source. gemini)

Follow Us
Follow Us:

AI Satellite Data Center: दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क एक बार फिर अपने महत्वाकांक्षी प्लान को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले अंतरिक्ष में AI डेटा सेंटर बनाने की योजना साझा करने के बाद अब मस्क ने चांद पर फैक्ट्री बनाने का विजन पेश किया है। जिसमें SpaceX की अर्निंग कॉल के दौरान उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में रोबोट्स की मदद से चंद्रमा पर फैक्ट्री और औद्योगिक ढांचा तैयार करना चाहती है।

मस्क का दावा है कि यह कदम SpaceX की अर्थव्यवस्था को पृथ्वी की मौजूदा इकोनॉमी से 1,000 गुना बड़ा बनाने में मदद कर सकता है। उन्होंने माना कि फिलहाल यह विचार साइंस फिक्शन जैसा लगता है लेकिन भविष्य में इसे हकीकत बनाया जा सकता है।

रोबोट बनाएंगे फैक्ट्री, बिना रॉकेट लॉन्च होगा कार्गो?

एलन मस्क ने बताया कि SpaceX के ऑटोनॉमस सैटेलाइट्स को रोबोट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। भविष्य में चांद पर तैनात रोबोट फैक्ट्री बनाने के साथ-साथ ऐसा मास एक्सलरेटर तैयार करने में मदद करेंगे जिससे बिना रॉकेट के चंद्रमा से कार्गो लॉन्च किया जा सकेगा। इन फैक्ट्रियों को सोलर और रेडिएशन आधारित ऊर्जा से संचालित करने की योजना है। लेकिन SpaceX ने अभी इस प्रोजेक्ट की कोई आधिकारिक टाइमलाइन या निवेश का खुलासा नहीं किया है। यह भी साफ नहीं है कि इस मिशन में Tesla Optimus रोबोट का इस्तेमाल होगा या कंपनी इसके लिए अलग रोबोट विकसित करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

Google के 27 साल पुराने दिग्गज इंजीनियर समेत 4 AI एक्सपर्ट्स ने छोड़ी कंपनी, अब बनाएंगे नया AI स्टार्टअप

मोबाइल रिचार्ज होगा और महंगा, Jio, Airtel और Vi यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक होगा बदलाव

फोल्डेबल iPhone से Apple का नया युग होगा शुरू, बाजार में आई कीमत की जानकारी

WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव

क्या सच में चांद पर फैक्ट्री बन सकती है?

सुनने में यह विचार भले ही असाधारण लगे लेकिन विशेषज्ञ इसे पूरी तरह खारिज नहीं करते। Texas A&M University में कंस्ट्रक्शन साइंस के प्रोफेसर Patrick Suermann का कहना है कि चांद पर सैटेलाइट फैक्ट्री बनाना आर्थिक रूप से फायदेमंद हो सकता है। उनका मानना है कि चंद्रमा की कम गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण वहां से सैटेलाइट लॉन्च करना धरती की तुलना में काफी सस्ता पड़ सकता है जिससे ईंधन की लागत में बड़ी बचत होगी। हालांकि शुरुआती संसाधन और उपकरण चांद तक पहुंचाना अब भी बेहद महंगा और चुनौतीपूर्ण काम रहेगा।

ये भी पढ़े: Google के 27 साल पुराने दिग्गज इंजीनियर समेत 4 AI एक्सपर्ट्स ने छोड़ी कंपनी, अब बनाएंगे नया AI स्टार्टअप

स्पेस में AI डेटा सेंटर पर भी तेजी से काम

जानकारी के लिए बता दें कि चांद पर फैक्ट्री की योजना के साथ-साथ SpaceX, Nvidia के साथ मिलकर Starmind AI-1 प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य अंतरिक्ष में AI आधारित सैटेलाइट डेटा सेंटर तैयार करना है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि अगले साल से इन सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग शुरू हो सकती है। SpaceX इससे पहले US Federal Communications Commission (USFCC) से 10 लाख AI सैटेलाइट्स के नेटवर्क की अनुमति भी मांग चुकी है। यदि यह योजना सफल होती है, तो अंतरिक्ष में कंप्यूटिंग और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी का नया युग शुरू हो सकता है।

Robots to build a factory on the moon factory elon musk new plan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 04:00 AM

Topics:  

  • Elon Musk
  • Mission Moon
  • Space News
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.