Google के 27 साल पुराने दिग्गज इंजीनियर समेत 4 AI एक्सपर्ट्स ने छोड़ी कंपनी, अब बनाएंगे नया AI स्टार्टअप
Google AI: AI के समय में Google को बड़ा झटका लगा गया है। कंपनी के सबसे अनुभवी इंजीनियरों और AI वैज्ञानिकों में शामिल लोगों ने Google को छोड़ने का फैसला किया है। जिससे बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Jeff Dean, Sanjay Ghemawat, Oriol Vinyals, and Quoc Le (Source. Social Media)
AI talent leaving Google: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समय में Google को बड़ा झटका लगा गया है। बता दें कि कंपनी के सबसे अनुभवी इंजीनियरों और AI वैज्ञानिकों में शामिल जेफ डीन, संजय घेमावत, ओरियोल विनाल्स और क्वॉक ली ने Google छोड़ने का फैसला किया है। जिसके बाद चारों अब मिलकर Discovery Loop नाम का नया AI स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। वहीं जब से यह खबर सामने आई है तब से ही Google की पेरेंट कंपनी Alphabet के शेयरों में करीब 4% की गिरावट दर्ज कर ली गई है। जिसके बाद अब निवेशकों को चिंता है कि AI सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Google लगातार अपने बड़े टैलेंट खो रहा है। जो भविष्यय में उसपर भारी पड़ सकता है।
27 साल तक Google की तकनीकी रीढ़ रहे जेफ डीन
Announcing Discovery Loop! I am very excited to announce that, along with my longtime friends and collaborators @Sanjay_Ghemawat, @OriolVinyalsML and @quocleix, we are founding Discovery Loop (@DiscoLoopAI), a Public Benefit Corporation whose mission is to automate machine… pic.twitter.com/ancoplyNvN — Jeff Dean (@JeffDean) August 5, 2026
Discovery Loop का फोकस सिर्फ चैटबॉट नहीं
जेफ डीन के साथ Google के शुरुआती कर्मचारियों में शामिल संजय घेमावत भी कंपनी छोड़ रहे हैं। जिन्होंने Google File System, MapReduce और Bigtable जैसी तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था जिनसे आज की कई क्लाउड और AI टेक्नोलॉजी प्रेरित हैं। वहीं ओरियोल विनाल्स और क्वॉक ली लंबे समय से Large Language Models (LLM), Deep Learning और Gemini से जुड़े रिसर्च का अहम हिस्सा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मोबाइल रिचार्ज होगा और महंगा, Jio, Airtel और Vi यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक होगा बदलाव
फोल्डेबल iPhone से Apple का नया युग होगा शुरू, बाजार में आई कीमत की जानकारी
नितिन गडकरी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फटकार
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
वहीं चारों मिलकर अब Discovery Loop नाम की नई AI कंपनी बना रहे हैं। इसका उद्देश्य ChatGPT जैसे चैटबॉट बनाना नहीं बल्कि ऐसे AI सिस्टम तैयार करना है जो नई दवाओं की खोज, नई सामग्री विकसित करने, हार्डवेयर डिजाइन और वैज्ञानिक रिसर्च जैसी जटिल प्रक्रियाओं को तेज और अधिक स्वचालित बना सकें। दिलचस्प बात यह है कि Google भी इस स्टार्टअप में निवेशक के तौर पर शामिल रहेगा।
ये भी पढ़े: मोबाइल रिचार्ज होगा और महंगा, Jio, Airtel और Vi यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक होगा बदलाव
